Aligarh Achal Sarovar : गौरवमयी पल है अचल सरोवर अभियान, स्‍वच्‍छता को चलाया था अभियान

अचल सरोवर अभियान के छह वर्ष पूर्ण होने पर दल के सदस्यों ने अपने-अपने घरों पर दीपक जलाएं। एक-दूसरे को बधाई दी। साथ ही अचल सरोवर की स्वच्छता और सुंदरता का संकल्प लिया। सभी ने कहा कि गौरवशाली अभियान को हमेशा याद रखेंगे।

By Sandeep Kumar SaxenaEdited By: Publish:Fri, 23 Apr 2021 11:14 AM (IST) Updated:Fri, 23 Apr 2021 11:14 AM (IST)
Aligarh Achal Sarovar : गौरवमयी पल है अचल सरोवर अभियान, स्‍वच्‍छता को चलाया था अभियान
अचल सरोवर अभियान के छह वर्ष पूर्ण होने पर दल के सदस्यों ने दीपक जलाएं।

अलीगढ़, जेएनएन। अचल सरोवर अभियान के छह वर्ष पूर्ण होने पर दल के सदस्यों ने अपने-अपने घरों पर दीपक जलाएं। एक-दूसरे को बधाई दी। साथ ही अचल सरोवर की स्वच्छता और सुंदरता का संकल्प लिया। सभी ने कहा कि गौरवशाली अभियान को हमेशा याद रखेंगे। यह हमारी शान है, शहर की पहचान है कि जयघोष भी लगाया।

अचल सरोवर अभियान 

अचल सरोवर अभियान की शुरुआत 22 अप्रैल 2014 में की गई थी। दैनिक जागरण ने इस अभियान का नाम अचल सरोवर, अटल धरोहर दिया था। इस अभियान में अचल सरोवर की स्वच्छता के लिए पूरा जिला उमड़ पड़ा था। बच्चे, महिलाएं हाथों में फावड़ा लेकर सरोवर को साफ करने में जुट गए थे। विभिन्न सामाजिक संगठन भी साथ आ गए थे। चार महीने के अथक प्रयास में अचल सरोवर को पूरी तरह से स्वच्छ कर दिया था। इसके बाद से अचल सरोवर को स्मार्ट सिटी के अंतर्गत शामिल कर इसका सुंदरीकरण का काम शुरू किया गया। गुरुवार को अभियान के गौरवमयी छह वर्ष पूर्ण होने पर सभी ने अपने-अपने घरों पर दीपक जलाए। कृष्णा गुप्ता ने कहा कि शाम को दीपक जलते ही पुरानी तस्वीर यादें ताजा हो आई, जब सभी हाथ में फावड़ा लेकर अभियान में उतार आए थे।

 

 अभियान ने दुनिया में एक नई पहचान बनाई

 महंंत योगी कौशलनाथ ने मंदिर में दीपक जलाया और सभी को बधाई दी। कहा कि गाैरवमयी छड़ को कभी नहीं भूल पाएंगे। नीटू वाष्र्णेय ने कहा कि अचल सरोवर ने हम सभी को एक नई पहचान दी है। लक्ष्मी राज सिंह ने भी परिवार के साथ घर पर दीपक जलाया। उन्होंने कहा कि अभियान ने दुनिया में एक नई पहचान बनाई। मोहन लाल वर्मा ने भी सभी को बधाई दी।

chat bot
आपका साथी