बच्चा नहीं होने पर महिला को गला दबाकर मारने का आरोप Aligarh News

उत्‍तर प्रदेश के जिला अलीगढ़ में कोतवाली क्षेत्र के तुर्कमान गेट हनुमान नगर में महिला की संदिग्ध हालातों में मौत हो गई।

By Sandeep SaxenaEdited By: Publish:Sun, 12 Jul 2020 07:24 PM (IST) Updated:Mon, 13 Jul 2020 02:33 AM (IST)
बच्चा नहीं होने पर महिला को गला दबाकर मारने का आरोप Aligarh News
बच्चा नहीं होने पर महिला को गला दबाकर मारने का आरोप Aligarh News

अलीगढ़ [जेएनएन]: उत्‍तर प्रदेश के जिला अलीगढ़ में कोतवाली क्षेत्र के तुर्कमान गेट हनुमान नगर में महिला की संदिग्ध हालातों में मौत हो गई। मायके वालों ने ससुरालियों पर शादी के सात साल बाद भी बच्चा पैदा न होने पर गला दबाकर हत्या करने का आरोप लगाया है। ससुराली फरार हैैं। 

गला दबाकर मार डाला

हरदुआगंज के गांव शेरगढ़ निवासी चित्र ङ्क्षसह ने करीब सात साल पहले बेटी लक्ष्मी की शादी तुर्कमान गेट के हनुमान नगर निवासी अरङ्क्षवद कुमार के साथ की थी। लक्ष्मी पर अभी तक कोई संतान नहीं थी। इसे ससुराल वाले लक्ष्मी से मारपीट कर मानसिक उत्पीडऩ करते थे। चित्र सिंह का आरोप है कि करीब दस बजे ससुरालियों ने लक्ष्मी से मारपीट की और गला दबाकर मार डाला, फिर फरार हो गए। पड़ोसियों की सूचना पर वे बेटी की ससुराल पहुंचे तो उसका शव पड़ा था। इंस्पेक्टर कोतवाली नगर रङ्क्षवद्र कुमार ङ्क्षसह ने बताया कि आरोपों की जांच कराई जा रही है। मौत का सही कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर ही पता चलेगा। 

chat bot
आपका साथी