अलीगढ़ में कब्रिस्तान का बैनामा कराने का आरोप, नगर आयुक्त करेंगे जांच

भाजपा नेता ने कमिश्नर से शिकायत कर नगर निगम के संपत्ति लिपिक पर लगाए आरोप।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 22 Jun 2021 02:11 AM (IST) Updated:Tue, 22 Jun 2021 02:11 AM (IST)
अलीगढ़ में कब्रिस्तान का बैनामा कराने का आरोप, नगर आयुक्त करेंगे जांच
अलीगढ़ में कब्रिस्तान का बैनामा कराने का आरोप, नगर आयुक्त करेंगे जांच

जासं, अलीगढ़ : नगर निगम के संपत्ति लिपिक पर कब्रिस्तान की भूमि का बैनामा कराने का आरोप लगा है। बैनामे में संपत्ति लिपिक के अलावा भाजपा नेता व दो अन्य साझीदार हैं। आरोप भी भाजपा नेता ने ही लगाए हैं। केंद्रीय सतर्कता आयुक्त व मंडलायुक्त से शिकायत कर जांच कराने की मांग की है। मामला जानकारी में आते ही नगर आयुक्त प्रेम रंजन सिंह ने जांच कराने की बात कही है।

भाजपा महानगर मीडिया प्रभारी राजेश गुप्ता ने कहा है कि संपत्ति लिपिक विजय गुप्ता ने कब्रिस्तान की 605 वर्गमीटर भूमि का अपने नाम बैनामा करा लिया। बैनामे में यतेंद्र, सोमेंद्र व श्यामबाबू साझीदार हैं। कब्रिस्तान की यह भूमि सासनीगेट क्षेत्र में स्काई टावर से सटी है। गाटा संख्या 2327 में कब्रिस्तान दर्ज है। 2009 में इस भूमि का दीन मोहम्मद नाम के व्यक्ति से बैनामा कराया गया। जबकि, ये सरकारी संपत्ति है। राजा अमर प्रताप सिंह ने इस भूमि को कब्रिस्तान के लिए दान किया था। मीडिया प्रभारी ने कहा है कि नोन जेडए की भूमि कब्रिस्तान में दर्ज है, उसका फर्जी तरीके से बैनामा कराया गया है।

...........

खेवट नंबर 60 की यह भूमि नोन जेडए में है और कास्तकार की निजी भूमि है। गाटा संख्या 2327 व 2328 में कब्रिस्तान की 0.0120 वर्गमीटर भूमि अलग है। कब्रिस्तान की भूमि को हमने छूआ नहीं है। सिर्फ 605 वर्गमीटर भूमि का बैनामा कराया है, जो निजी भूमि है। एसडीएम के आदेश से दाखिल खारिज भी हुआ है। आरोप बेबुनियाद हैं। किसी भी जांच के लिए तैयार हैं।

विजय गुप्ता, संपत्ति लिपिक नगर निगम

chat bot
आपका साथी