Wife Murdered Husband Arrested: पत्‍नी को गोली मारकर हत्‍या करने वाला आरोपित हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार Hathras News

हाथरस जंक्शन के गांव ऐंहन में 11 जून को पत्नी की हत्या के मामले में वांछित चल रहे अभियुक्त को पुलिस ने बुधवार को गिरफ्तार कर लिया है। युवक हिस्ट्रीशीटर है उस पर हत्या जानलेवा हमला सहित कई संगीन धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं।

By Sandeep Kumar SaxenaEdited By: Publish:Wed, 21 Jul 2021 03:21 PM (IST) Updated:Wed, 21 Jul 2021 03:21 PM (IST)
Wife  Murdered Husband Arrested: पत्‍नी को गोली मारकर हत्‍या करने वाला आरोपित हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार Hathras News
हत्या के मामले में अभियुक्त को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

हाथरस, जेएनएन। हाथरस जंक्शन के गांव ऐंहन में 11 जून को पत्नी की हत्या के मामले में वांछित चल रहे अभियुक्त को पुलिस ने बुधवार को गिरफ्तार कर लिया है। युवक हिस्ट्रीशीटर है, उस पर हत्या, जानलेवा हमला सहित कई संगीन धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं। गृहक्लेश में युवक ने पत्नी को गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया था। आरोपित 2010 में बीडीसी भी रहा है।

ऐसे पकड़ा हिस्‍ट्रीशीटर बदमाश

गांव ऐंहन निवासी 33 वर्षीय सरोज पत्नी अतुल सिसौदिया 11 जून की दोपहर को छत पर सो रही थी। परिवार के अन्य सदस्य सास व ननद नीचे कमरों में सो रहे थे। ससुरालीजनों के अनुसार करीब ढ़ाई बजे गोली चलने की आवाज पर सभी लोग अचानक जागे। ऊपर जाकर देखा तो सरोज खून से लथपथ तड़प रही थी। जिला अस्पताल से महिला को नाजुक हालत में अलीगढ़ के लिए रेफर किया गया। रास्ते में महिला की मौत हो गई। मृतका का पति अतुल न तो जिला अस्पताल आया और न ही गांव में मिला। उसके खिलाफ जानलेवा हमले, गैर इरादतनत हत्या, गुंडा एक्ट समेत कई धाराओं में सात मुकदमे दर्ज हैं। कुछ दिन पूर्व ही एक मामले में वो जेल से छूटकर आया था। अलीगढ़ के अकराबाद थानाक्षेत्र के गांव चांदपुर निवासी महिला के भाई शिवराज सिंह ने हाथरस जंक्शन थाने में पति अतुल और ससुरालीजनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। एसएचओ राजीव यादव ने बताया कि बुधवार को थाना हाथरस जंक्शन ने अतुल को गिरफ्तार कर लिया। इस घटना में नामजद अतुल का छोटा भाई अंकुश पहले ही जेल भेजा जा चुका है। उसकी निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त एक तमंचा और कारतूस भी पुलिस ने बरामद कर लिया है। आरोपित को गिरफ्तार करने वाली टीम में एसएसआई आदेश कुमार हेड कांस्टेबल अजय कुमार कांस्टेबल अरुण तेवतिया बृजेश फौजदार शामिल रहे।

अभियुक्त अतुल का आपराधिक इतिहास-

1- मुकदमा संख्या 200/2009 धारा 60 आबकारी अधिनियम थाना हाथरस जंक्शन

2. मुकदमा संख्या 211/2012 धारा 147/148/149/307/323 थाना हाथरस जंक्शन

3. मुकदमा संख्या 321/2013 धारा 307/504/506 थाना हाथरस जंक्शन

4. मुकदमा संख्या 484/2013 धारा 147/148/149/307 थाना हाथरस जंक्शन

5. मुकदमा संख्या 90/2015 धारा 304/34 थाना हाथरस जंक्शन

6. मुकदमा संख्या 271/2015 धारा 3 उत्तर प्रदेश गुंडा अधिनियम थाना हाथरस जंक्शन

7. मुकदमा संख्या 330/2015 धारा 25 आर्म्स एक्ट थाना हाथरस जंक्शन

8. मुकदमा संख्या 159/2021 धारा 302/498ए/34 थाना हाथरस जंक्शन

chat bot
आपका साथी