हाथरस के सादाबाद में भरभरा कर गिरा कच्चा घर, दो युवती दबकर घायल

सोमवार की देर रात कुरसंडा क्षेत्र के गांव मोतीगढ़ी में एक कच्चा मकान भरभरा कर गिर जाने से उसके मलबे में दो युवती दब कर गंभीर रूप से घायल हो गई। उपचार के लिए उनको खंदोली के चिकित्सालय में ले जाया गया।

By Sandeep Kumar SaxenaEdited By: Publish:Tue, 03 Aug 2021 10:52 AM (IST) Updated:Tue, 03 Aug 2021 10:52 AM (IST)
हाथरस के सादाबाद में भरभरा कर गिरा कच्चा घर, दो युवती दबकर घायल
गांव मोतीगढ़ी में एक कच्चा मकान भरभरा कर गिर जाने से दो युवती घायल हो गई।

हाथरस, जेएनएन। सादाबाद  में काफी लंबे समय के बाद क्षेत्र में हुई मूसलाधार बरसात के उपरांत कच्चे मकानों की आफत आ गई है लगातार कई मकान गिर चुके हैं। सोमवार की देर रात कुरसंडा क्षेत्र के गांव मोतीगढ़ी में एक कच्चा मकान भरभरा कर गिर जाने से उसके मलबे में दो युवती दब कर गंभीर रूप से घायल हो गई। उपचार के लिए उनको खंदोली के चिकित्सालय में ले जाया गया।

बरसात में गिर रहे कच्‍चे मकान

मोतीगढी निवासी दीवान सिंह तथा ओमवीर सिंह जो की मेहनत मजदूरी करके अपने परिवार का पालन पोषण करते हैं मजदूरी से इतना पैसा नहीं मिल पाता है कि वह अपना मकान बनवा सकें पुराने समय का कच्चा मकान बना हुआ है जिसमें दोनों भाई गुजर-बसर करते हैं अभी तक प्रधानमंत्री आवास योजना में गांव के जनप्रतिनिधि द्वारा इनका नाम नहीं दर्ज कराया है जिसके कारण उनका मकान नहीं बन सका लगातार कई दिनों से हो रही बरसात के बाद दोनों भाइयों का कच्चा मकान सोमवार की रात करीब 9:00 बजे भरभरा कर गिर पड़ा जहां मकान का मलबा गिरा वही दीवान सिंह की दोनों पुत्रियां भावना तथा विजय कुमारी सो रही थी

दोनों युवती मलबे में दब गई दोनों की चीख-पुकार सुनकर ग्रामीण तथा परिवार के लोग भागे। दोनों को मलबे से निकालकर उपचार के लिए खंदोली के एक चिकित्सालय ले जाया गया। जहां उनका उपचार चल रहा है। फिलहाल दोनों युवतियां बेहोश हैं।जानकारी मिलने पर ग्राम प्रधान प्रतिनिधि रूपेंद्र सिंह नंबरदार मौके पर पहुंचे। उन्होंने पीड़ित परिवार को सांत्वना प्रदान करते हुए आश्वस्त किया कि प्रधानमंत्री आवास में उनका नाम अंकित किया जाएगा तथा निश्चित रूप से उनका आवास बनवाने का काम वह करेंगे। घटना की जानकारी क्षेत्रीय लेखपाल के साथ राजस्व निरीक्षक को भी दे दी गई है।

chat bot
आपका साथी