हाथरस में जरा सी बारिश से जवाब दे गई व्यवस्था, ब्रेक डाउन से कई घंटे बिजली गुल

बेमौसम बारिश से शहर और देहात क्षेत्र में आपूर्ति प्रभावित हुई। इससे कई घंटे बिजली का संकट बना रहा। जर्जर लाइन और ट्रांसफार्मरों की ओवरलोडिंग के चलते अगले माह दीपावली पर रोस्टर के हिसाब से बिजली आपूर्ति विभाग के लिए चुनौती बनी हुई है।

By Sandeep Kumar SaxenaEdited By: Publish:Sun, 17 Oct 2021 12:48 PM (IST) Updated:Sun, 17 Oct 2021 12:48 PM (IST)
हाथरस में जरा सी बारिश से जवाब दे गई व्यवस्था, ब्रेक डाउन से कई घंटे बिजली गुल
बारिश ने हाथरस को भी अपनी चपेट में ले लिया। शहर और देहात क्षेत्र में आपूर्ति प्रभावित हुई।

अलीगढ़, जागरण संवाददाता।  हाथरस में रविवार को सुबह हुई बेमौसम बारिश से शहर और देहात क्षेत्र में आपूर्ति प्रभावित हुई। इससे कई घंटे बिजली का संकट बना रहा। जर्जर लाइन और ट्रांसफार्मरों की ओवरलोडिंग के चलते अगले माह दीपावली पर रोस्टर के हिसाब से बिजली आपूर्ति विभाग के लिए चुनौती बनी हुई है। खास बात यह है कि शासन स्तर पर भी यह आदेश हैं कि रात के समय उपभोक्ताओं को पूरी बिजली दी जाए। अब त्योहारी सीजन चल रहा है। इससे पहले व्यवस्था दुरुस्त नहीं की गई हैं।

यह हैं हालात

हाथरस में रविवार की सुबह बारिश के कारण नवीपुर व गिजरौली सब स्टेशन से जु़ड़ी 33 केवी की लाइन में खराबी आने से लाइन में ब्रेक डाउन हो गया है। इससे आगरा रोड के दोनों और रिहायशी और बाजार में कई घंटे बिजली गायब रही। बिजली न होने से सबमर्सिबल नहीं चल सके। शहर में मुरसान रोड बिजलीघर में बारिश के कारण आपूर्ति पर असर पड़ा। इस कारण कई घंटे बिजली गायब रही है। वहीं शहर में रामलीला मैदान में रखे ट्रांसफार्मर से बिजली आपूर्ति गायब हो गई। इससे यहां चल रही रासलीला में व्यवधान पड़ा। इसके अलावा सादाबाद व सासनी कस्बा और आसपास के क्षेत्रों में बारिश होने के कारण बिजली आपूर्ति बाधित हुई। बिजली न होने से ग्रामीणों को परेशानी झेलनी पड़ी। बारिश के कारण कर्मचारियों ने करंट के डर से समय पर लाइनों को सुचारू नहीं किया है।

जर्जर लाइन और ओवरलोड ट्रांसफारमरों से झेल रहे अनावश्यक कटौती

शहर और देहात क्षेत्र में अनावश्यक बिजली कटौती के लिए जर्जर लाइन और ओवरलोड ट्रांसफार्मर है। अगले माह दीपावली है। इससे पहले रोस्टर के हिसाब से बिजली देना मुश्किल लग रहा है। जर्जर लाइन के कारण आए दिन लोकल फाल्ट अधिक हो रहे हैं। वहीं ट्रांसफार्मरों को क्षमता नहीं बढ़ाई गई है। शासन स्तर पर भी यह आदेश हैं कि रात के समय उपभोक्ताओं को पूरी बिजली दी जाए। अब त्योहारी सीजन चल रहा है। इससे पहले व्यवस्था दुरुस्त नहीं की गई हैं।

chat bot
आपका साथी