अलीगढ़ में 983 महिला समूहों को मिला रिवाल्विग फंड का लाभ

सीएम योगी आदित्यनाथ ने महिलाओं से किया वर्चुअली संवाद।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 31 Jul 2021 02:26 AM (IST) Updated:Sat, 31 Jul 2021 02:26 AM (IST)
अलीगढ़ में 983 महिला समूहों को मिला रिवाल्विग फंड का लाभ
अलीगढ़ में 983 महिला समूहों को मिला रिवाल्विग फंड का लाभ

जागरण संवाददाता, अलीगढ़ : सीएम योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत महिला समूहों से वर्चुअली संवाद किया। कलक्ट्रेट स्थित एनआइसी में जिला स्तर पर लखनऊ से इसका सजीव प्रसारण हुआ। इसमें सीडीओ अंकित खंडेलवाल समेत अन्य अफसर शामिल हुए। सीएम ने सूबे की 40 हजार से अधिक स्वयं सहायता समूहों को प्रति समूह 15 हजार की धनराशि आनलाइन स्थानांतरित की। 2606 समूहों को कम्युनिटी इंवेस्टमेंट फंड के तहत प्रति समूह 1.10 लाख की धनराशि दी गई। कुल 88.66 करोड़ धनराशि का वितरण भी हुआ। अलीगढ़ जिले में भी 983 महिला समूहों को रिवाल्विग फंड मिला। प्रदेश की मथुरा, मुजफ्फरनगर, कानपुर देहात, बुलंदशहर, वाराणसी, झांसी के लाभार्थियों के साथ सीएम ने बातचीत भी की। सीडीओ अंकित खंडेलवाल ने बताया कि सीएम योगी आदित्यनाथ द्वारा 983 महिला समूहों के बैंक खातों में रिवाल्विग फंड के तौर पर प्रति समूह 15 हजार की धनराशि भेजी गई है। उन्होंने बताया कि जब स्वयं सहायता समूह सकुशल 3 माह का कार्यकाल पूरा कर लेता है, तो समूहों को ऊर्जा प्रदान करने के लिए प्रदेश सरकार द्वारा रिवाल्विग फंड प्रदान किया जाता है। इससे समूह की महिलाएं अपना काम आगे बढ़ाती हैं। जूम एप के माध्यम से एनआइसी के अलावा गांव-गांव से भी महिलाओं ने सुना। इस मौके पर डीआइओ एनआइसी प्रवीण कुमार, कान्हा जी प्रेरणा उत्पादक स्वयं सहायता समूह की संचालक मंजू देवी, संतोषी माता समूह संचालिका पूनम, राघव स्वयं सहायता समूह से प्रतिमा, दुर्गा स्वयं सहायता समूह से रश्मि, राधाकृष्ण स्वयं सहायता समूह से कुमकुम शर्मा, जयमातादी स्वयं सहायता समूह से सोनम समेत अन्य मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी