नवरात्र और रमजान में व्यवस्थाएं दुरुस्त रखने को लगाईं 80 टीमें Aligarh news

नवरात्र और रमजान में सड़क सफाई और पेयजल की व्यवस्थाएं दुरुस्त रखने के लिए नगर निगम ने 80 टीमें लगाई हैं। 35 अधिकारियों को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। पेयजल आपूर्ति के लिए समय निर्धारित किया गया है।

By Anil KushwahaEdited By: Publish:Tue, 13 Apr 2021 05:16 PM (IST) Updated:Tue, 13 Apr 2021 05:16 PM (IST)
नवरात्र और रमजान में व्यवस्थाएं दुरुस्त रखने को लगाईं 80 टीमें Aligarh news
कोरोना के बचाव के लिए रेलवे स्‍टेशन के प्‍लेटफार्म पर सैनिटाइजेशन किया जा रहा है।

अलीगढ़, जेएनएन : नवरात्र और रमजान में सड़क, सफाई और पेयजल की व्यवस्थाएं दुरुस्त रखने के लिए नगर निगम ने 80 टीमें लगाई हैं। 35 अधिकारियों को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। पेयजल आपूर्ति के लिए समय निर्धारित किया गया है। सुबह तीन से पांच बजे और शाम को पांच से सात बजे तक पेयजल आपूर्ति होगी। इसके अलावा 25 वाटर टैंकरों की अतिरिक्त व्यवस्था की गई है। निगम अधिकारी धर्मगुरुओं से बात कर व्यवस्थाओं पर फीडबैक भी ले रहे हैं।  

 

स्वच्छता और सैनेटाइजेशन का अभियान चलाया जा रहा

नगर आयुक्त प्रेम रंजन सिंह ने बताया कि नवरात्र व रमजान को देखते हुए सफाई व सैनिटाइजेशन कार्य में आठ स्प्रे मशीन, आठ फागिंग मशीन, आठ ट्रैक्टर और 455 सफाई कर्मचारियों का अतिरिक्त इंतजाम किया है। कहीं से पेयजल संकट की शिकायत मिलती है तो तत्काल वाटर टैंकर भेजा जाएगा। कोविड-19 की रोकथाम के लिए सभी पार्षद वार्ड और 19 गांवों में पहले से ही स्वच्छता और सैनेटाइजेशन का अभियान चलाया जा रहा है। इसे और प्रभावी बनाया गया है। 35 अधिकारी, 126 सामान्य कर्मचारी व 455 सफाई कर्मचारी की 80 टीमों को व्यवस्था में लगाया गया है। शाम के समय सफाई की विशेष व्यवस्था कराने के लिए अतिरिक्त संसाधन जुटाए गए हैं। सफाई, पेयजल, पथ प्रकाश और लीकेज आदि की शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई के लिए नगर निगम कंट्रोल रूम 7500441344 को 24 घंटे कार्यशील रखा गया है। व्यवस्थाओं को लेकर महंत कौशलनाथ और  समाजसेवी गुलजार अहमद के साथ चर्चा की गई। कुछ सुझाव मिले हैं, जिन पर काम किया जा रहा है। नगर आयुक्त ने अपील करते हुए कहा कि शासन की निर्धारित गाइड लाइन का अनुपालन कर मास्क और शारीरिक दूरी का ध्यान रखते हुए कोरोना से मुल्क और दुनियां को बचाने की दुआ करें। 

बस स्टेंड, रेलवे स्टेशन किए सैनिटाइज

नगर निगम ने मंगलवार को रेलवे स्टेशन, मसूदाबाद बस स्टेंड, गांधी पार्क बस स्टेंड, दीवानी कचहरी, मैरिस रोड, आंबेडकर पार्क समेत 55 स्थानों पर सैनिटाइजेशन किया। सहायक नगर आयुक्त राजबहादुर सिंह ने कहा कि नगर निगम कोरोना के बढ़ते कदमों को रोकने के लिए पूरी मुस्तैदी से जुटा है। युद्ध स्तर पर शहर को सैनिटाइज किया जा रहा है।

chat bot
आपका साथी