Aligarh coronavirus News Update: 66 नए कोरोना पॉजिटिव, अब तक 2213 संक्रमित

कोरोना संक्रमित मरीजों की बढ़ती संख्या के बीच अब तक 1495 लोग स्वस्थ होकर घर पहुंच गए हैं। बुधवार को 27 मरीजों को अस्पतालों व होम आइसोलेशन से डिस्चार्ज किया गया।

By Sandeep SaxenaEdited By: Publish:Thu, 13 Aug 2020 08:39 AM (IST) Updated:Thu, 13 Aug 2020 03:15 PM (IST)
Aligarh coronavirus News Update:  66 नए कोरोना पॉजिटिव, अब तक 2213 संक्रमित
Aligarh coronavirus News Update: 66 नए कोरोना पॉजिटिव, अब तक 2213 संक्रमित

अलीगढ़ जेएनएन:  उत्‍तर प्रदेश के जनपद अलीगढ़ में कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए मास्क का इस्तेमाल व शारीरिक दूरी के नियम का खूब मखौल उड़ रहा है। लोग अपने परिवार के साथ दूसरों को भी खतरे में डाल रहे हैं। संक्रमित मरीजों की संख्या निरंतर बढ़ रही है। कोरोना संक्रमित मरीजों की बढ़ती संख्या के बीच अब तक 1495 लोग स्वस्थ होकर घर पहुंच गए हैं। बुधवार को 27 मरीजों को अस्पतालों व होम आइसोलेशन से डिस्चार्ज किया गया। आठ पीएसीकर्मियों समेत 66 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। सक्रिय मरीजों की संख्या 601 व कुल संक्रमितों की संख्या 2213 पहुंच गई है। 26 से ज्यादा मरीजों की मौत हो चुकी है।
होगी अग्निशमन की व्यवस्था

दीनदयाल कोरोना अस्पताल में मरीजों की सुरक्षा के लिए अग्निशमन उपाय भी किए जा रहे हैं। वाटर हेड टैंक के माध्यम से आग बुझान के संयंत्र अभी तक नहीं लग पाए हैं। ऐसे में प्रबंधन ने फायर एक्सङ्क्षटग्यूसर की संख्या बढ़ाने की योजना बनाई है। वर्तमान में 10-12 फायर एक्सङ्क्षटग्यूशर हैं, इन्हें बढ़ाकर 20 से ऊपर ले जाया जाएगा।

ये मिले संक्रमित

कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए मास्क का इस्तेमाल व शारीरिक दूरी के नियम का खूब मखौल उड़ रहा है। संक्रमित मरीजों की संख्या निरंतर बढ़ रही है। मोहल्ला विहार में 80 वर्षीय महिला, बलरामपुर में 50 वर्षीय महिला व 20 वर्षीय युवक, छपेटी से 50 वर्षीय व्यक्ति, घंटर चौक में 71 वर्षीय बुजुर्ग, आलमबाग में पांच मरीज, आवास विकास सासनीगेट में दो, धनीपुर 45वीं पीएसी बटालियन छह जवान, आदर्शनगर में एक, सराय राय में एक, ज्ञान सरोवर में एक, ज्वालापुरी में एक, विजयगढ़ में एक, बिजौली में एक, गंगीरा में दो, अतरौली रोड छर्रा में दो, संजय नगर छर्रा में एक, खैर में एक, आइटीएम जेल में एक, उसराह रसूलपुर, सुरेंद्र नगर में एक, मसूदाबाद में एक, संगम विहार में एक, गीता विहार में चार, रामनगर कॉलोनी में एक, गोल मार्केट वाली मस्जिद समेत कई स्थानों पर संक्रमित मरीज मिले।

chat bot
आपका साथी