Live Aligarh Coronavirus News update : कोरोना के 65 नए मरीज मिले, अब तक 1707

उत्‍तर प्रदेश के जनपद अलीगढ़ में संक्रमित मरीजों की संख्‍या निरंतर बढ़ रही है। मंगलवार को 65 नए कोरोना पाॅजिटिव मरीज और निकल आए।

By Sandeep SaxenaEdited By: Publish:Wed, 05 Aug 2020 07:39 AM (IST) Updated:Wed, 05 Aug 2020 11:02 AM (IST)
Live Aligarh Coronavirus News update : कोरोना के 65 नए मरीज मिले, अब तक 1707
Live Aligarh Coronavirus News update : कोरोना के 65 नए मरीज मिले, अब तक 1707

अलीगढ़ [जेएनएन]। उत्‍तर प्रदेश के जनपद अलीगढ़ में संक्रमित मरीजों की संख्‍या निरंतर बढ़ रही है। मंगलवार को 65 नए कोरोना पाॅजिटिव मरीज और निकल आए। खास बात यह है कि लोगों की लापरवाही निरंतर बढ़ रही है। अनलॉक में लोगों ने  मास्‍क लगाना कम कर दिया है और शारीरिक दूरी का पालन भी नही किया जा रहा है। इसकी वजह से पॉजिटिव मरीजों की संख्‍या में निरंतर इजाफा हो रहा है।  जिले में अब तक कुल संक्रमितों की संख्या 1707 हो गई है।

ये भी हैं संक्रमित

संक्रमित मिल लोगों में सर्वाधिक चार लोग जनता होटल वाली गली के हैं। इनके अलावा नगला अस्सू चंडौस के तीन, नगला तिकोना के दो, विहारी नगर के दो, क्वार्सी रामघाट रोड के दो लोगों के अलावा गोपाल हाउस मैरिस रोड पुष्प विहार, घनश्यामपुरी, किशनपुर, श्यामनगर, नवी करी मस्जिद जमालपुर, नगला पदम, बरौली, रामनगर आइटीआइ रोड, सेंट्रल हॉस्पिटल मसूदाबाद, कासिमपुर, नगला मसानी, बन्नादेवी, जाफराबाद, नगला पला, सराय लवरिया, नगला महताब के एक-एक व्यक्ति शामिल हैं। तीन अन्य संक्रमित जिले के दूसरे स्थानों से हैं।

मरीजों के बढ़ने की ये है वजह

अनलॉक में लोगों ने  मास्‍क लगाना कम कर दिया है और शारीरिक दूरी का पालन भी नही किया जा रहा है। इसकी वजह से पॉजिटिव मरीजों की संख्‍या में निरंतर इजाफा हो रहा है।  जिले में अब तक कुल संक्रमितों की संख्या 1707 हो गई है। डीएम चंद्र भूषण सिंह का कहना है कि कोरोना के बढ़ते केसों को देखते हुए लोगों को और सावधान रहने की जरूरत है। मास्क लगाकर रहें और शारीरिक दूरी का पालन करें। घर से तभी बाहर निकलें जब जरूरत हो। अनावश्यक रूप से सड़कों पर न घूमें। कोरोना से जंग के लिए हमें और मजबूत चेन बनानी होगी। लोग घोर लापरवाही बरत रहे है। मास्क का प्रयोग करने वाले लोगों की संख्या काफी कम हो गई है। शारीरिक दूरी का उल्लंघन भी हो रहा है। घरों में भी सैनिटाइजेशन का ध्यान नहीं रखा जा रहा है। संक्रमण बढ़ रहा है। अभी सामुदायिक फैलाव की स्थिति नहीं है, मगर लोगों को सावधान हो जाना चाहिए।

chat bot
आपका साथी