Panchayat elections : हाथरस में शाम पांच बजे तक 64 फीसदी मतदान, वोटिंग जारी Aligarh news

11 बजे 19.83 फीसद मतदान दो घंटे बाद एक बजे बढ़कर 36.05 फीसद हो गया। धीरे-धीरे मतदान का प्रतिशत बढ़ता गया और तीन बजे तक 49.95 फीसदी मतदान हुए। शाम पांच बजे तक मतदान का प्रतिशत 64.68 जा पहुंचा जबकि अभी मतदान जारी है।

By Anil KushwahaEdited By: Publish:Thu, 15 Apr 2021 05:35 PM (IST) Updated:Thu, 15 Apr 2021 05:40 PM (IST)
Panchayat elections : हाथरस में शाम पांच बजे तक 64 फीसदी मतदान, वोटिंग जारी Aligarh news
सादाबाद के गांव रहपुरा में मतदान केंद्र पर लगी लंबी लाइन!

हाथरस, जेएनएन । पंचायत चुनाव के लिए हाथरस में हो रहे मतदान में गुरुवार को लोगों ने गजब का उत्साह दिखाया। 11 बजे 19.83 फीसद मतदान दो घंटे बाद एक बजे बढ़कर 36.05 फीसद हो गया। धीरे-धीरे मतदान का प्रतिशत बढ़ता गया और तीन बजे तक 49.95 फीसदी मतदान हुए।  शाम पांच बजे तक मतदान का प्रतिशत 64.68 जा पहुंचा, जबकि अभी मतदान जारी है।

 

लोगों ने दिखाई दिलचस्‍पी

इस दौरान फर्जी मतदान होने की सूचनाओं ने पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों की दिक्कतें बढ़ा दी। फर्जी मतदान होने वाले की सूचना वाले केंद्रों पर तत्काल सेक्टर मजिस्ट्रेट भेजकर पड़ताल कराई गई। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी संवेदनशील व अतिसंवेदनशील पोलिंग बूथों पर नजर रखे रहे।

ब्लाक      मतदान फीसद

हसायन:      66.20

सिकंदराराऊ:   61.03

सादाबाद:     63.07

सहपऊ:      62.00

मुरसान:      66.59

सासनी:      67.55

हाथरस:      66.31

कुल मतदान प्रतिशत 64.68

chat bot
आपका साथी