Three tier Panchayat elections : प्रधान पद के लिए 57 दावेदार भर सकेंगे पर्चा, मतपत्र में तय हुए सिंबल Aligarh news

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए प्रशासनिक तैयारियां जोरों पर चल रही हैं। निर्वाचन विभाग में चुनाव के लिए मतपत्र आ गए हैैं। इसके साथ ही निर्वाचन विभाग पर नई गाइडलाइन भी आ गई है। इस बार 57 दावेदार प्रधानी के लिए आवेदन कर सकेंगे।

By Anil KushwahaEdited By: Publish:Tue, 19 Jan 2021 12:22 PM (IST) Updated:Tue, 19 Jan 2021 12:22 PM (IST)
Three tier Panchayat elections : प्रधान पद के लिए  57 दावेदार भर सकेंगे पर्चा, मतपत्र में तय हुए सिंबल Aligarh news
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए प्रशासनिक तैयारियां जोरों पर चल रही हैं।

अलीगढ़, जेएनएन : त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए प्रशासनिक तैयारियां जोरों पर चल रही हैं। निर्वाचन विभाग में चुनाव के लिए मतपत्र आ गए हैैं। इसके साथ ही निर्वाचन विभाग पर नई गाइडलाइन भी आ गई है। इस बार 57 दावेदार प्रधानी के लिए आवेदन कर सकेंगे। वहीं, जिला पंचायत सदस्य के लिए 53 दावेदार पर्चा भर सकेंगे। क्षेत्र पंचायत सदस्य के लिए 36 व ग्राम पंचायत सदस्य के लिए 18 लोग पर्चा भर सकेंगे। सभी के लिए अलग-अलग नामांकत्र पत्र तैयार हुए है। इसके साथ ही मतपत्र भी अलग-अलग रंग के तय किए गए हैं। 

जिले में आ गए मतपत्र

सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी कौशल कुमार ने बताया कि निर्वाचन को लेकर सभी गाइडलाइन आ गई हैं। वहीं मत पत्र भी जिले में आ गए हैं। इस बार मतपत्रों में चुनाव चिन्हों की संख्या बढ़ाई गई है। ऐसे में चुनावों में दावेदारों की भी संख्या बढ़ने तय है। इस बार कोई भी दावेदार चार से अधिक पर्चा नहीं भर सकेेगा। इसके साथ ही इस बार एक वार्ड से ग्राम पंचायत सदस्य के लिए 18 पर्चा भरे जा सकेंगे। वहीं, बीडीसी के लिये 36 पर्चा, ग्राम प्रधान के लिये 57 व जिला पंचायत सदस्य के लिये 53 लोग पर्चा भर सकेंगे। पिछली बार प्रधानी के दावेदारों की संख्या 47 रहती थी। उन्होंने कहा कि कम सिंबल के चलते कुछ लोग चुनाव लड़ने से वंचित रह जाते थे। ऐसे में इस बार इनकी संख्या बढ़ा दी गई है। 

इस तरह तय होगा आरक्षण 

सरकार ने अभी आरक्षण को लेकर कोई भी दिशा निर्देश जारी नहीं किए गए हैं, लेकिन जानकारों के मुताबिक इस बार कुल सौ सीटों में 50 सीटें सामान्य वर्ग के लिए अनारक्षित रहेंगी। वहीं, अनुसूचित जाति के लिए 23 व पिछड़ा वर्ग के लिए 27 सीटें रहेंगी। इसमें कुल 33 फीसद सीटें महिला वर्ग के लिए आरक्षित रहेंगी।

chat bot
आपका साथी