Aligarh coronavirus News Update: छह पीएसी जवानों समेत 54 संक्रमित, कुल संक्रमितों की संख्या पहुंची 2147

क्रमण से बचाव के लिए मास्क का इस्तेमाल व शारीरिक दूरी के नियम का खूब मखौल उड़ रहा है। संक्रमित मरीजों की संख्या निरंतर बढ़ रही है। मंगलवार को भी 54 संक्रमित मरीजों की पुष्टि हुई।

By Sandeep SaxenaEdited By: Publish:Wed, 12 Aug 2020 09:09 AM (IST) Updated:Wed, 12 Aug 2020 04:29 PM (IST)
Aligarh coronavirus News Update: छह पीएसी जवानों समेत 54 संक्रमित, कुल संक्रमितों की संख्या पहुंची 2147
Aligarh coronavirus News Update: छह पीएसी जवानों समेत 54 संक्रमित, कुल संक्रमितों की संख्या पहुंची 2147

अलीगढ़ जेएनएन: उत्‍तर प्रदेश के जनपद कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए मास्क का इस्तेमाल व शारीरिक दूरी के नियम का खूब मखौल उड़ रहा है। संक्रमित मरीजों की संख्या निरंतर बढ़ रही है। मंगलवार को भी 54 संक्रमित मरीजों की पुष्टि हुई। 26 मरीजों को स्वस्थ होने पर अस्पतालों व होम आइसोलेशन से डिस्चार्ज कर दिया गया। अब सक्रिय मरीजों की संख्या 563 हो गई है। 26 से ज्यादा कोरोना संक्रमित मरीजों की मौत हो चुकी है। कुल संक्रमित 2147 हो गए हैं। 

 ये मिले संक्रमित

मोहल्ला विहार में 80 वर्षीय महिला, बलरामपुर में 50 वर्षीय महिला व 20 वर्षीय युवक, छपेटी से 50 वर्षीय व्यक्ति, घंटर चौक में 71 वर्षीय बुजुर्ग, आलमबाग में पांच मरीज, आवास विकास सासनीगेट में दो, धनीपुर 45वीं पीएसी बटालियन छह जवान, आदर्शनगर में एक, सराय राय में एक, ज्ञान सरोवर में एक, ज्वालापुरी में एक, विजयगढ़ में एक, बिजौली में एक, गंगीरा में दो, अतरौली रोड छर्रा में दो, संजय नगर छर्रा में एक, खैर में एक, आइटीएम जेल में एक, उसराह रसूलपुर, सुरेंद्र नगर में एक, मसूदाबाद में एक, संगम विहार में एक, गीता विहार में चार, रामनगर कॉलोनी में एक, गोल मार्केट वाली मस्जिद समेत कई स्थानों पर संक्रमित मरीज मिले।

chat bot
आपका साथी