Aligarh Cash van loot unlock 1.0: 50 मीटर दूर खड़े थे दोनों बदमाश, फोन आते ही लूट लिया कैश,जानिए विस्तार से

उत्‍तर प्रदेश के अलीगढ़ में सिविल लाइंस क्षेत्र में समद रोड पर 22 लाख 48 हजार 700 रुपये की लूट की घटना ने पुलिस के होश उड़ा दिए हैं।

By Sandeep SaxenaEdited By: Publish:Tue, 02 Jun 2020 01:27 PM (IST) Updated:Tue, 02 Jun 2020 05:48 PM (IST)
Aligarh Cash van loot  unlock 1.0: 50 मीटर दूर खड़े थे दोनों बदमाश, फोन आते ही लूट लिया कैश,जानिए विस्तार से
Aligarh Cash van loot unlock 1.0: 50 मीटर दूर खड़े थे दोनों बदमाश, फोन आते ही लूट लिया कैश,जानिए विस्तार से

अलीगढ़ [जेएनएन]: उत्‍तर प्रदेश के अलीगढ़ में सिविल लाइंस क्षेत्र में समद रोड पर 22 लाख 48 हजार 700 रुपये की लूट की घटना ने पुलिस के होश उड़ा दिए हैं। घटनाक्रम को देखकर लग रहा है कि बदमाशों ने पुख्ता रेकी की थी। उन्हेंं पता था कि कितने बजे वैन कैश लेने जाएगी। कलेक्शन एजेंट कब बाहर निकलेगा? लूट से पहले बदमाश वैन से 50 मीटर सेटर प्वॉइंट की ओर सोनी ज्वेलर्स के सामने खड़े हो गए। एक बाइक पर दोनों बदमाश बिना हेलमेट के थे।

सफेद गमछे से मुंह ढके

दोनों ने सफेद गमछे से मुंह को ढक रखा था। एक बदमाश के पास फोन आया उसके बाद दोनों वैन की तरफ चल दिए थे। पुलिस यही मानकर चल रही है कि कोई तीसरा बदमाश था या कोई भेदिया, जिसने बदमाशों को फोन कर एलआइसी की बिल्डिंग से कैश नीचे आने की जानकारी दी।

रेलवे स्टेशन होते हुए भागे लुटेरे

पुलिस ने घटना के बाद 50 से ज्यादा सीसीटीवी फुटेज खंगाले हैं। 12 बजे से शाम तक रेलवे रोड, मैरिस रोड, समद रोड की हर प्रमुख दुकानों के सीसीटीवी देखे गए। पता चला है कि बदमाश पहले सेंटर प्वाइंट पहुंचे। वहां से रेलवे स्टेशन रोड होते हुए मधुपुरा तिराहा, यहां से बदमाश मीनाक्षी पुल की ओर जाते दिखे है?। इससे आगे की लोकेशन नहीं मिली। माना ये जा रहा है कि बदमाश मीनाक्षी पुल के नीचे से गुरुद्वार रोड होते हुए धनीपुर की ओर गए।

लॉकडाउन में सबसे बड़ी लूट

अलीगढ़ : लॉकडाउन में सरकार के ढिलाई देेने के बाद बदमाशों के हौसले बढ़ गए हैं। शुक्रवार रात रामघाट रोड पर एटीएम बूथ से लूट में विफल बदमाशों ने एटीएम को ही उखाड़कर ले जाने का प्रयास किया था। पुलिस तीन दिन बाद भी बदमाशों को पकडऩा तो दूर उनका सुराग तक नहीं लगा सकी है। रविवार को बदमाशों ने लॉकडाउन अवधि की सबसे बड़ी लूट की।

लूट की प्रमुख वारदातें

17 नवंबर 2016 को सिविल लाइन क्षेत्र मे फाइनेंसकर्मी से 3.50 लाख लूटे।

30 दिसंबर 2016 को मडराक क्षेत्र में स्वर्णकार से 15 लाख के जेवर लूटे।

17 जुलाई 2017 को गांधीपार्क इलाके में गार्ड की हत्या कर 34.50 लाख लूटे।

17 नवंबर 2017 को धनीपुर में आढ़ती से 50 लाख लूटे।

21 जुलाई 2019 को छर्रा में व्यापारी से नौ लाख लूटे।

22 दिसंबर 2019 को बरला में पशु कारोबारी से 20 लाख की लूट।

इस साल की वारदातें

03 जनवरी को सिविल लाइन क्षेत्र में पुलिस कंट्रोल रूम के सामने ई-रिक्शा सवार मां-बेटी से 50 हजार लूटे।

05 जनवरी को अकराबाद क्षेत्र के पिलखना मोड़ पर कार सवारों से डेढ़ लाख लूटे।

16 जनवरी को बन्नादेवी क्षेत्र में एसपी सिटी दफ्तर के पास महिला से पर्स लूटा।

17 जनवरी को क्वार्सी के रामबाग में कर्मचारी संघ के नेता व विकास भवन के बाबू से 45 हजार लूटे।

18 जनवरी को बरला क्षेत्र के भवीगढ़ में 15 हजार लूटकर युवक की हत्या।

20 जनवरी को गांधीपार्क के बौनेर के पास पेट्रोल पंप मैनेजर से 6.52 लाख की लूट।

22 जनवरी को बरला में पशु कारोबारियों से 1.68 लाख रुपये लूटे।

26 जनवरी को गांधीपार्क के दाउद खां के पास पेट्रोल पंप संचालक के चाचा से 2.69 लाख लूटे।

10 फरवरी को गांधीपार्क के धनीपुर के पास फाइनेंसकर्मी से 11.31 लाख लूटे।

chat bot
आपका साथी