थानों से ट्रैफिक में आए 49 पुलिसकर्मी, सुधरेंगे हालात Aligarh News

अलीगढ़ समेत रेंज के जिलों में यातायात व्यवस्था को सुधारने के लिए नई कवायद की गई है। इसके तहत थानों में तैनात 49 सिविल पुलिसकर्मियों को ट्रैफिक विभाग में भेजा गया है। सभी को एक महीने का प्रशिक्षण दिया गया।

By Sandeep kumar SaxenaEdited By: Publish:Thu, 28 Jan 2021 07:47 AM (IST) Updated:Thu, 28 Jan 2021 07:47 AM (IST)
थानों से ट्रैफिक में आए 49 पुलिसकर्मी, सुधरेंगे हालात Aligarh News
अलीगढ़ समेत रेंज के जिलों में यातायात व्यवस्था को सुधारने के लिए नई कवायद की गई है।

अलीगढ़, जेएनएन। अलीगढ़ समेत रेंज के जिलों में यातायात व्यवस्था को सुधारने के लिए नई कवायद की गई है। इसके तहत थानों में तैनात 49 सिविल पुलिसकर्मियों को ट्रैफिक विभाग में भेजा गया है। सभी को एक महीने का प्रशिक्षण दिया गया। 15 दिन की प्रैक्टिकल ट्रेनिंग भी शुरू हो गई है, जिसके बाद बाद सभी अपने-अपने जिलों में तैनात हो जाएंगे। 

 एसपी ट्रैफिक को नोडल अफसर बनाया

वर्तमान में प्रदेश भर में चार हजार ट्रैफिककर्मी ड्यूटी कर रहे हैं। यहां मैन-पावर के अभाव में अक्सर पुलिसकर्मियों को दो-चार होना पड़ता है। ऐसे में डीजीपी स्तर से प्रदेश भर में इतनी ही संख्या में थानों में तैनात सिविल पुलिसकर्मियों को ट्रैफिक में भेजने की कवायद की गई। इसके तहत रेंज के चारों जिलों को भी 49 पुलिसकर्मी मिले हैं। आइजी स्तर से एसपी ट्रैफिक को नोडल अफसर बनाया गया है। एसपी ट्रैफिक सतीश चंद्र ने बताया कि यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के लिए काम चल रहा है। चारों जिलों के 49 पुलिसकर्मियों को ट्रेङ्क्षनग के दौरान यातायात के गुर सिखाए गए। उन्हें एमवी एक्ट, ट्रैफिक से जुड़ी सीआरपीसी की धाराओं आदि के बारे में जानकारी दी गई। 23 जनवरी को इनका प्रशिक्षण पूरा हो गया। छेरत में सीओ तृतीय अनिल समानिया व सीओ द्वितीय राघवेंद्र ङ्क्षसह ने पुलिसकर्मियों की परीक्षा भी ली। एसपी ट्रैफिक सतीश चंद्र ने बताया कि इन पुलिसकर्मियों की 15 दिन की प्रैक्टिकल ट्रेङ्क्षनग भी शुरू हो चुकी है। इसके बाद इन्हें तैनाती दी जाएगी। 

अलीगढ़ को मिलेंगे 23 पुलिसकर्मी 

जिला, हेड कांस्टेबल, कांस्टेबल, कुल 

अलीगढ़, 9, 14, 23 

एटा, 2, 4, 6 

कासगंज, 2, 6, 8 

हाथरस, 4, 8, 12 

chat bot
आपका साथी