पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों को लेकर धरना देने पर 48 कांग्रेसियों पर मुकदमा Aligarh News

उत्‍तर प्रदेश के जनपद अलीगढ़ के क्वार्सी क्षेत्र में मैरिस रोड स्थित धर्मपुर कोर्टयार्ड में धरना देने के मामले में कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव व पूर्व विधायक विवेक बंसल समेत 48 लोग

By Sandeep SaxenaEdited By: Publish:Sun, 12 Jul 2020 08:22 AM (IST) Updated:Mon, 13 Jul 2020 02:34 AM (IST)
पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों को लेकर धरना देने पर 48 कांग्रेसियों पर मुकदमा Aligarh News
पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों को लेकर धरना देने पर 48 कांग्रेसियों पर मुकदमा Aligarh News

अलीगढ़ [जेएनएन] : उत्‍तर प्रदेश के जनपद अलीगढ़ के  क्वार्सी क्षेत्र में मैरिस रोड स्थित धर्मपुर कोर्टयार्ड में धरना देने के मामले में कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव व पूर्व विधायक विवेक बंसल समेत 48 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस के मुताबिक, भीड़ में शामिल कांग्रेसियों ने धारा 144 का उल्लंघन किया। मास्क भी ठीक से नहीं लगाए थे। प्रदर्शन में महिलाएं भी शामिल थीं।

धरने की अनुमति का मांगा सुबूत 

पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों व बिजली की समस्या को लेकर धर्मपुर कोर्टयार्ड में कांग्रेसियों ने धरना दिया था। विवेक बंसल ने सीएम के नाम एसीएम को ज्ञापन भी सौंपा। दारोगा रूपचंद्र ने गश्त के दौरान धारा 144 का हवाला देते हुए कांग्रेसियों से धरने की अनुमति का सुबूत मांगा, लेकिन नहीं दे सके। कांग्रेसियों के मास्क मुंह से नीचे उतरे हुए थे। भीड़ में शारीरिक दूरी का भी ख्याल नहीं रखा गया था। क्वार्सी इंस्पेक्टर छोटेलाल ने बताया कि पूर्व विधायक विवेक बंसल, वरिष्ठ कांग्रेस नेता सुशील गुप्ता, ब्रजमोहन शर्मा, नावेद खान, बॉबी बसी, आनंद बघेल, उजैर दिलशाद, बाबुद्दीन, माया गुप्ता, जहीर खान, गोपाल, शिनू चंदेल, आमिल हुसैन, जहीरुद्दीन गद्दी, दिनेश चंद्र शर्मा, विजेंद्र ङ्क्षसह बघेल, सोमवीर ङ्क्षसह, अनिल ङ्क्षसह चौहान, पन्नालाल सुमन, लाखन, शीन, असलम, संजू, सुलेमान, बिहारीलाल, जयपाल ङ्क्षसह, ङ्क्षटकू, अजमेरी, जिया शेरवानी, अमरुद्दीन, कामरान, दानिश, इरफान, नदीम, देवेंद्र, हेमप्रकाश, शालिनी चौहान व 10 अज्ञात लोगों के खिलाफ धारा 188, महामारी अधिनियम, आपदा प्रबंधन अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।

chat bot
आपका साथी