Good news : 408 प्रधान भी शपथ लेते ही शुरू करा सकेंगे विकास कार्य Aligarh news

दो तिहाई सदस्यों का कोरम पूरा न होने के चलते शपथ से वंचित ग्राम प्रधानों के लिए अच्छी खबर है। अब जल्द ही वह भी अपनी पंचायतों में विकास कार्य करा सकेंगे। डीपीआरओ पारुल सिसौदिया की तरफ से इसके लिए आदेश जारी कर दिया गया हैं।

By Anil KushwahaEdited By: Publish:Thu, 17 Jun 2021 10:05 AM (IST) Updated:Thu, 17 Jun 2021 10:05 AM (IST)
Good news : 408 प्रधान भी शपथ लेते ही शुरू करा सकेंगे विकास कार्य Aligarh news
दो तिहाई सदस्यों का कोरम पूरा न होने के चलते शपथ से वंचित ग्राम प्रधानों के लिए अच्छी खबर है।

अलीगढ़, जेएनएन ।  दो तिहाई सदस्यों का कोरम पूरा न होने के चलते शपथ से वंचित ग्राम प्रधानों के लिए अच्छी खबर है। अब जल्द ही वह भी अपनी पंचायतों में विकास कार्य करा सकेंगे। डीपीआरओ पारुल सिसौदिया की तरफ से इसके लिए आदेश जारी कर दिया गया हैं। इसमें निर्देश दिए गए हैं कि शासन से 18 व 19 को वंचित प्रधान व ग्राम पंचायत सदस्यों की शपथ होनी है। इसके बाद 20 को पहली बैठक है। इसके बाद तत्काल सभी प्रधान अपनी पंचायतों में विकास कार्य करा सकते हैं। जिले में 408 प्रधान अभी शपथ से वंचित हैं।

2 मई को सम्‍पन्‍न हुआ चुनाव

2 मई को सम्पन्न त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों के बाद ज़िले के 867 प्रधानों में से 459 प्रधानों ने तो शपथ ले ली थी, लेकिन ग्राम पंचायत सदस्यों की कमी के चलते शेष बचे 408 प्रधान अभी भी शपथ से वंचित हैं। बताते चले कि ज़िले में कुल 10973 ग्राम पंचायत सदस्य पद हैं। चुनाव के बाद 6742 सदस्य पद भर गए थे। 4231 पद एक भी नामांकन न होने के कारण खाली रह गए थे। हाल ही में सम्पन्न दोबारा से इनके लिए उपचुनाव कराए गए। इनमें 4145 सदस्य चुन लिए गए हैं। अब जिले की सभी पंचायतों में सदस्यों का कोरम पूरा हो गया है। ऐसे में शासन स्तर से सभी प्रधानों के शपथ के आदेश आ गए हैंं। जिला पंचायत राज अधिकारी पारुल सिसौदिया ने बताया कि शपथ ग्रहण 18 व 19 जून को वर्चुअली होगा। 20 जून को प्रथम बैठक होगी। इसके बाद प्रधान विकास कार्यों को लेकर कार्य योजना बना सकते हैं। ब्लाक स्तर के अफसरों के लिए डोंगल व खाता खोलने के लिए भी आदेश जारी कर दिए हैं।

chat bot
आपका साथी