अलीगढ़ में में रौपे जाएंगे 36.62 लाख पौधे, जन आंदोलन बनाकर होगा पौधारोपण

डीएम चंद्रभूषण सिंह ने कहा कि शुद्ध और स्वच्छ पर्यावरण ही जीवन का आधार माना गया है। यदि आने वाली पीढ़ी को बेहतर भविष्य देना है तो अपने आस-पास की खाली जगह को पेड़ों से भरना होगा। पौधारोपण को लेकर कमर कसनी शुरू कर दी है।

By Sandeep Kumar SaxenaEdited By: Publish:Fri, 11 Jun 2021 10:51 AM (IST) Updated:Fri, 11 Jun 2021 10:51 AM (IST)
अलीगढ़ में में रौपे जाएंगे 36.62 लाख पौधे, जन आंदोलन बनाकर होगा पौधारोपण
डीएम चंद्रभूषण सिंह ने कहा कि शुद्ध और स्वच्छ पर्यावरण ही जीवन का आधार माना गया है।

अलीगढ़, जेएनएन। बारिश से पहले ही प्रशासन ने पौधारोपण को लेकर कमर कसनी शुरू कर दी है। जिले में इस बार कुल 36.62 लाख पौधे रोपे जाएंगे। सभी विभागों को अलग-अलग लक्ष्य आवंटित कर दिया गया है। गुरुवार को डीएम चंद्रभूषण सिंह की अध्यक्षता में इसको लेकर एक बैठक हुई। इसमें पौधारोपण की तैयारियों को लेकर पूरी चर्चा हुई।

पौधा सबसे अधिक लाभकारी

डीएम चंद्रभूषण सिंह ने कहा कि शुद्ध और स्वच्छ पर्यावरण ही जीवन का आधार माना गया है। यदि आने वाली पीढ़ी को बेहतर भविष्य देना है तो अपने आस-पास की खाली जगह को पेड़ों से भरना होगा। कोरोना संकटकाल ने हम सभी को प्रकृति के महत्व को बड़े अच्छे से समझा दिया है। पूर्वजों ने पेड़ के रूप में जो आक्सीजन बनाने वाली मशीन लगाई हैं। इसी के चलते हम सांस ले पा रहे हैं। सहजन का पौधा सबसे अधिक लाभकारी होता है। ऐसे में प्रत्येक आवासीय परिसर में कम से कम एक सहजन का पौधा जरूर लगाया जाए। सीडीओ अंकित खंडेलवाल ने बताया कि एक व्यक्ति-एक पेड़ का संदेश देते हुए जिले के लोगों से आग्रह है कि इसमें आगे बढ़कर भाग लें। शासन से जिले को इ बार 3662419 पौधे लगाने का लक्ष्य आवंटित हुआ है। उन्होंने सभी अधिकारियों को निर्देशित किया कि वह आगामी चार दिनों में कार्ययोजना बनाकर रिपोर्ट दे दें। पीपल, बरगद, पाकड़, नीम, आंवला, सहजन, अर्जुन, अमरूद, चिलबिल, कंजी, बकैन, शीशम, कटसागौन, इमली, हर्रा, बहेड़ा सहित औषधीय, वानिकी, फलदार-छायादार एवं पर्यावरणीय महत्व की प्रजातियों के पौधे प्रमुखता से लगाए जाएं। जिले में अब तक तीन लाख से अधिक गड्ढे खोजे जा चुके हैं। डीएफओ दिवाकर कुमार वशिष्ठ ने बताया कि जिले में सभी विभागों को पौधारोपण का लक्ष्य आवंटित कर दिया गया है। इसमें वन विभाग को 723300, कृषि को 317712, ग्राम्य विकास को 1655880, राजस्व को 187320, पंचायतीराज को 187320, नगर विकास को 26400, लोक निर्माण को 12720, आवास विकास 8400, औद्योगिक विकास 4440, ङ्क्षसचाई को 12720, पशुपालन को 7080, सहकारिता को 7440, उद्योग को 9840, विद्युत को 5760, श्रम विभाग को 3840, स्वास्थ्य विभाग को 9500, शिक्षा को 39696,परिवहन को 3846, रेलवे 23280, रक्षा 8400, उद्यान को 207667, पुलिस को 8400 पौधे लगाए गए हैं। जुलाई माह के पहले सप्ताह में पौधारोपण का कार्य कराया जाएगा। सभी पौधों की जियो टैङ्क्षगग कर ली जाए। इस मौके पर बैठक में सीडीओ अंकित खंडेलवाल,एडीएम सिटी राकेश कुमार मालपाणि,एडीएम वित्त विधान जायसवाल,एडीएम प्रशासन डीपी पाल समेत अन्य मौजूद रहे।

ब्लाक स्तर पर चलेगा मिशन 10 अभियान

डीएम ने कलक्ट्रेट सभागार कर करेत्तर एवं विकास कार्यों की समीक्षा बैठक भी की। इसमें निर्देश दिए कि ब्लाक स्तर पर चकरोड कब्जा मुक्त कराने के लिए मिशन 10 अभियान चलेगा। इसमें राजस्व की टीम को लगाया गया है। प्रधानमंत्री शहरी आवास योजना की समीक्षा के बाद निर्देश दिए गए कि सभी निकायों में अब तक पात्र पाए गए लाभार्थियों की सूची संबंधित पटल सहायक एक सप्ताह के अंदर उपलब्ध कराएंगे। अगर ऐसा नहीं होता है तो फिर उनके खिलाफ कार्रवाई होगी। सभी अधिशासी अधिकारी, पीओ डूडा व एजेंसी से संपर्क कर नए लाभार्थी की डीपीआर एक सप्ताह में तैयार करेंगे। एडीएम प्रशासन हर दिन के कार्यों की समीक्षा करेंगे। सभी एसडीएम को निर्देश दिए गए कि 10 गांवों को समस्या मुक्त बनाएं और उनकी सूची मुख्यालय पर भेजें। सभी एसडीएम इस पर अब गंभीरता से कार्य करें। आयुष्मान कार्ड योजना की प्रगति बढ़ाई जाए। किसानों को खाद,बीज व पानी की किसी भी प्रकार की समस्या नही होनी चाहिए। सभी एसडीएम गोशालाओं का निरीक्षण करते रहें। ईओ खैर 24 घंटे में नगर पालिका खैर पैंठ बाली भूमि पर बाउंड्री लगाकर अवगत कराएंगे। इसमें कोई भी लापरवाही नहीं होनी चाहिए।

chat bot
आपका साथी