पंचायत चुनाव के प्रस्तावित परिसीमन पर 34 आपत्तियां दर्ज Aligarh News

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए पंचायती राज विभाग की ओर से जारी प्रस्तावित परिसीमन पर दावे एवं आपत्तियों का मंगलवार को अंतिम दिन था। जिले के सभी ब्लॉकों में 34 आपत्तियां दर्ज की गई । सबसे अधिक आपत्तियां चंडौस व जवां से दर्ज की गई हैं।

By Sandeep kumar SaxenaEdited By: Publish:Wed, 13 Jan 2021 11:47 AM (IST) Updated:Wed, 13 Jan 2021 11:47 AM (IST)
पंचायत चुनाव के प्रस्तावित परिसीमन पर 34 आपत्तियां दर्ज Aligarh News
सबसे अधिक आपत्तियां चंडौस व जवां से दर्ज की गई हैं।

अलीगढ़, जेएनएन।  त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए पंचायती राज विभाग की ओर से जारी प्रस्तावित परिसीमन पर दावे एवं आपत्तियों का मंगलवार को अंतिम दिन था। जिले के सभी ब्लॉकों में 34 आपत्तियां दर्ज की गई हैं। सबसे अधिक आपत्तियां चंडौस व जवां से दर्ज की गई हैं। अब बुधवार व गुरुवार को इन आपत्तियां का निस्तारण होगा। इसके बाद 16 जनवरी को अंतिम प्रकाशन कर दिया जाएगा। प्रस्तावित आरक्षण में पिछले साल के मुकाबले पांच वार्ड कम हुए हैं। अब 47 वार्ड प्रस्तावित हुए हैं। वहीं क्षेत्र पंचायत के 1156 वार्ड प्रस्तावित हैं। पिछले साल इनकी संख्या1290 थी।

आपत्तियों की भरमार

पिछले दिनों पंचायती राज विभाग की ओर से पंचायत चुनाव का प्रस्तावित परिसीमन जारी हुआ था। इन पर 11 व 12 जनवरी को इस परिसीमन पर दावे एवं आपत्तियां मांगी गई है। यह यमय पूरा हो गया है। जिले भर में कुल 34 आपत्तियां दर्ज की गई हैं। इनमें सबसे अधिक आपत्तियां चंडौस व जवां की है। अब इस पर कोई आपत्ति व दावे नहीं ली जाएंगी। 13 व 14 जनवरी को इन आपत्तियां का निस्तारण होगा। इसके बाद 16 जनवरी तक अंतिम प्रकाशन होना है। डीपीआरओ पारुल सिसौदिया ने बताया कि सभी आपत्तियों का गहनता से परीक्षण होगा। इसके बाद निस्तारण किया जाएगा।

आरक्षण के फॉर्मूले का इंतजार

 परिसीमन के बाद अब सभी की निगाहें आरक्षण पर टिकी हैं। गांव देहात में लेाग इसका बेसब्री का इंतजार कर रहे हैं। वहींए विभागीय अफसर भी इसके फार्मूले का इंतजार कर रहे है।

chat bot
आपका साथी