Live Aligarh Coronavirus News Update : 26 कोरोना संक्रमित मरीज स्वस्थ और 28 की रिपोर्ट आई corona पॉजिटिव

उत्‍तर प्रदेश के जनपद अलीगढ़ में कोरोना वायरस संक्रमण के जितने मामले बढ़ रहे हैं उसी तरह स्वस्थ भी हो रहे हैं। गुरुवार को 28 लोग संक्रमित मिले वहीं 26 मरीज स्वस्थ होकर घर चले गए

By Sandeep SaxenaEdited By: Publish:Fri, 10 Jul 2020 09:20 AM (IST) Updated:Fri, 10 Jul 2020 10:43 AM (IST)
Live Aligarh Coronavirus News Update : 26 कोरोना संक्रमित मरीज स्वस्थ और 28 की रिपोर्ट आई corona पॉजिटिव
Live Aligarh Coronavirus News Update : 26 कोरोना संक्रमित मरीज स्वस्थ और 28 की रिपोर्ट आई corona पॉजिटिव

अलीगढ़ [जेएनएन] : उत्‍तर प्रदेश के जनपद अलीगढ़ में  कोरोना वायरस संक्रमण के जितने मामले बढ़ रहे हैं, उसी तरह स्वस्थ भी हो रहे हैं। गुरुवार को 28 लोग संक्रमित मिले, वहीं 26 मरीज स्वस्थ होकर घर चले गए। सक्रिय मरीजों की संख्या 218 हो गई है। अब तक 439 लोग ठीक होकर घर जा चुके हैं। कुल संक्रमितों की संख्या 703 हो गई है। 25 लोगों की मौत हो चुकी है। 400 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई है।

 28 लोग पॉजिटिव मिले
सीएमओ डॉ. भानुप्रताप सिंह कल्याणी ने बताया कि दीनदयाल अस्पताल से चार, मेडिकल कॉलेज से एक, एसजेडी से तीन व जिले के बाहर से 12 मरीज स्वस्थ होकर घर लौटे हैैं। 28 लोग पॉजिटिव मिले हैं। इनमें प्रभात नगर में 65 वर्षीय पुरुष व 62 वर्षीय महिला, एडीए कॉलोनी विकास नगर में 30 वर्षीय महिला, 25 वर्षीय पुरुष, 72 वर्षीय पुरुष, यूपीएसआइडीसी का 48 वर्षीय पुरुष, मामूभांजा की एक वर्षीय ब'ची, 18 वर्षीय युवती, 43 वर्षीय महिला, 29 वर्षीय युवक, 29 वर्षीय महिला, तीन वर्षीय ब'ची, हरपाल हॉस्पिटल से 21 वर्षीय युवक, रसूलपुर में 50 वर्षीय व्यक्ति, चंडौस में 53 वर्षीय महिला, नंदनगरी में 21 वर्षीय महिला, मथुरा रोड पर 50 वर्षीय पुरुष, बुलदंशहर का 63 वर्षीय महिला, मोहन नगर की 24 वर्षीय महिला, 45 वर्षीय महिला, 13 वर्षीय किशोरी व 37 वर्षीय महिला संक्रमित मिली है। पला साहिबाबाद में 28 वर्षीय पुरुष, 48 वर्षीय पुरुष, 24 वर्षीय महिला, 53 वर्षीय पुरुष व अशोक नगर में 55 वर्षीय महिला संक्रमित मिली हैं। संक्रमितों को कोरोना हॉस्पिटल में भर्ती किया जा रहा है।

सामुदायिक प्रसार नहीं, 368 में से पांच ही मिले पॉजिटिव 

डीएम ने बताया कि पांच स्थानों से 368 लोगों की सैंपङ्क्षलग कराई गई। इनमें से पांच लोग ही संक्रमित मिले है। इससे पहले भी 14 स्थानों से 1315 लोगों की जांच कराई गई थी। इनमें 22 लोग संक्रमित मिले थे। तालानगरी से 107 सैंपल लिए गए थे। इनमें चार संक्रमित मिले। इसी तरह केशव धाम से 91 सैंपल लिए गए थे। यहां पर एक भी संक्रमित नहीं था। मंडलायुक्त कार्यालय में 16 लोगों के सैंपल हुए। यहां भी कोई संक्रमित नहीं मिला। 64 होमगार्ड की जांच में  एक संक्रमित मिला। इसलिए संक्रमण का सामुदायिक फैलाव नहीं है।

chat bot
आपका साथी