सम्मान निधि से फिर वंचित रह गए अलीगढ़ के 25 हजार किसान Aligarh News

केंद्र सरकार ने शुक्रवार को सम्मान निधि की आठवीं किस्त जारी कर दी। प्रधानमंत्री नरेेंद्र मोदी का वर्चुअल संवाद भी हुआ जिसमें उन्होंने विभिन्न प्रांतों के पांच किसानों से वार्ता की। अलीगढ़ के 3.26 लाख किसानों के खातों में भी अगली किस्त पहुंच गई।

By Sandeep Kumar SaxenaEdited By: Publish:Sat, 15 May 2021 09:44 AM (IST) Updated:Sat, 15 May 2021 09:44 AM (IST)
सम्मान निधि से फिर वंचित रह गए अलीगढ़ के 25 हजार किसान Aligarh News
अलीगढ़ के 3.26 लाख किसानों के खातों में भी अगली किस्त पहुंच गई।

अलीगढ़, जेएनएन। केंद्र सरकार ने शुक्रवार को सम्मान निधि की आठवीं किस्त जारी कर दी। प्रधानमंत्री नरेेंद्र मोदी का वर्चुअल संवाद भी हुआ, जिसमें उन्होंने विभिन्न प्रांतों के पांच किसानों से वार्ता की। अलीगढ़ के 3.26 लाख किसानों के खातों में भी अगली किस्त पहुंच गई। लेकिन, करीब 25 हजार किसान इस बार भी इससे वंचित रह गए। तकनीकी खामियों के चलते इन किसानों को योजना का लाभ नहीं मिल पा रहा है।

पीएम किसान सम्मान निधि योजना 

जनपद में पीएम किसान सम्मान निधि योजना से 3.92 लाख किसान जोड़े गए थे, इनमें करीब 3.51 लाख किसान पात्र मिले। लेकिन सभी के खातों में दो-दो हजार रुपये की किस्त नहीं पहुंच पा रही। 3.26 लाख से अधिक किसानों खातों में आठवीं किस्त के रूप में करीब 65.36 करोड़ रुपये पहुंचे। 25 हजार किसान इससे वंचित ही रहे। इनमें भी 10 हजार ऐसे किसान हैं, जिनके खातों में अब तक एक भी किस्त नहीं पहुंची है। किसी का आधार नंबर गलत फीड हो रहा है तो किसी का नाम बैंक खाते से मेल नहीं खा रहा। ऐसे भी किसान हैं जिनके नाम पर किस्त तो जारी हुई, लेकिन दूसरे खातों में पहुंच गई। ऐसे खातों पर रोक तो लगा दी, लेकिन लाभार्थियों के खातों में किस्त भेजने के लिए कोई प्रयास नहीं हुए। ये किसान कभी लेखपाल के चक्कर लगाते हैं तो कभी कृषि अधिकारियों के। खातों में गड़बड़ी बताकर टाल दिया जाता है। केंद्र सरकार द्वारा इन्हीं शिकायतों के चलते दो बार तीन दिवसीय पीएम किसान समाधान दिवस का आयोजन किया गया था। अलीगढ़ के सभी 12 ब्लाकों में राजकीय बीज गोदामों पर शिविर लगाए गए। यहां प्राविधिक सहायक, कंप्यूटर आपरेटर व पर्यवेक्षण अधिकारियों द्वारा किसानों का डेटा संशोधित किया गया। बावजूद इसके इन किसानों को योजना का लाभ नहीं मिल पाया।

केंद्र सरकार ने सम्मान निधि की आठवीं किस्त जारी कर दी है। प्रधानमंत्री का वर्चुअल संवाद भी हुआ था, जिसका लिंक ज्यादातर किसानों को उपलब्ध करा दिया गया।

अनिल कुमार, उप कृषि निदेशक

chat bot
आपका साथी