RSS:आरएसएस के कुटुंब प्रबोधन का 24 घंटे का ई-उपवास शुरू

कोरोना संकट ने जीवन के तमाम मायने बदल दिए हैं। पांच महीने से अधिक समय तक लोगों को घरों में रहना पड़ा। बच्‍चों की स्कूली की छुट्टियां चल रही हैं।

By Sandeep SaxenaEdited By: Publish:Sun, 09 Aug 2020 12:13 PM (IST) Updated:Sun, 09 Aug 2020 04:18 PM (IST)
RSS:आरएसएस के कुटुंब प्रबोधन का 24 घंटे का ई-उपवास शुरू
RSS:आरएसएस के कुटुंब प्रबोधन का 24 घंटे का ई-उपवास शुरू

अलीगढ़ जेएनएन: कोरोना संकट ने जीवन के तमाम मायने बदल दिए हैं। पांच महीने से अधिक समय तक लोगों को घरों में रहना पड़ा। बच्‍चों की स्कूली की छुट्टियां चल रही हैं। लोग इलेक्ट्रानिक चीजों से संपर्क में अधिक आ गए हैं। बच्‍चे मोबाइल व टेलीविजन से दिनभर चिपके रहते हैं। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के आनुषांगिक संगठन कुटुंब प्रबोधन ने शनिवार रात 12 बजे से ई-उपवास की शुरुआत की है। संगठन के सभी सदस्य 24 घंटे के लिए टीवी, मोबाइल, लैपटॉप आदि से दूर रहेंगे। ब'चों को भी इनके पास नहीं जाने देंगे। योग-व्यायाम, भजन-कीर्तन करेंगे।

यह है कार्यक्रम 
कुटुंब प्रबोधन भारतीय संस्कृति व संस्कार से जुड़े कार्यक्रम कराता रहता है। महानगर कुटुंब प्रमुख विशंभर ङ्क्षसह ने बताया कि कोरोना वायरस के चलते घरों में लोग मोबाइल, टेलीविजन, लैपटॉप आदि के निकट रहे हैं। ब'चों की भी मोबाइल देखने की आदत पड़ गई। इसलिए संगठन ने यह निर्णय लिया है। आठ अगस्त की रात 12 बजे से नौ अगस्त की रात 12 बजे तक संगठन के सदस्य इलेक्ट्रानिक चीजों से दूर रहेंगे। विभाग का काम देख रहे पवन गुप्ता ने बताया कि ब्रज प्रांत में यह कार्यक्रम आयोजित किया गया है। रविवार को कुटुंब प्रबोधन परिवार सामूहिक भजन और भोजन करेंगे। वरिष्ठजन सभी सदस्यों को परिवार की गाथा बताएंगे। भगवान शिव की भक्ति  करेंगे। हमारा उद्देश्य है लोग भारतीय संस्कृति र संस्कारों से जुड़ें रहें।

chat bot
आपका साथी