छह महीने से एक ही थाने की पीआरवी पर तैनात 23 पुलिसकर्मी बदले Aligarh news

एसएसपी कलानिधि नैथानी ने यूपी 112 कंट्रोल रूम का निरीक्षण करके पीआरवी के कुशल संचालन पर जोर दिया था। इसकी हकीकत जानने के लिए बीते शुक्रवार को एसएसपी खुद शहर के भ्रमण पर निकले थे। इस दौरान छह पुलिसकर्मी गैरहाजिर थे।

By Anil KushwahaEdited By: Publish:Thu, 15 Apr 2021 04:52 PM (IST) Updated:Thu, 15 Apr 2021 05:02 PM (IST)
छह महीने से एक ही थाने की पीआरवी पर तैनात 23 पुलिसकर्मी बदले Aligarh news
एसएसपी कलानिधि नैथानी ने यूपी 112 कंट्रोल रूम का निरीक्षण करके पीआरवी के कुशल संचालन पर जोर दिया था।

अलीगढ़, जेएनएन । पीआरवी वाहनों के कामकाज में पारदर्शिता लाने के मकसद से एसएसपी ने 23 पुलिसकर्मियों का थाना बदला है। ये वो पुलिसकर्मी हैं, जो छह माह से एक ही थाने की दोपहिया पीआरवी पर तैनात थे। लंबे समय से एक ही क्षेत्र में तैनाती होने के चलते लोगों की ओर से शिकायतें भी आ रही थीं।  

हकीकत जानने खुद निकले थे एसएसपी

एसएसपी कलानिधि नैथानी ने यूपी 112 कंट्रोल रूम का निरीक्षण करके पीआरवी के कुशल संचालन पर जोर दिया था। इसकी हकीकत जानने के लिए बीते शुक्रवार को एसएसपी खुद शहर के भ्रमण पर निकले थे। इस दौरान छह पुलिसकर्मी गैरहाजिर थे, जिनके खिलाफ एक दिन का वेटन काटने की कार्रवाई की गई। इसी क्रम में पीआरवी वाहनों के संचालन में कुछ संशोधन किए गए हैं।

23 पुलिसकर्मियों का थाना बदला गया

एसएसपी के मुताबिक, अक्सर देखने को मिलता है कि यूपी-112 पर एक व्यक्ति द्वारा ही बार-बार काल अटेंड किया जाता है। साथ ही किसी ईवेंट पर भी सामान्य रूप से एक ही पीआरवी पहुंचती है। ऐसे में जरूरी है कि अगर किसी सर्किल की पीआरवी पर नियुक्त पुलिस बल को एक साल का समय हो गया है तो उसका सर्किल में बदलाव किया जाए। दूसरा, छह माह से एक ही थाने की पीआरवी पर नियुक्त पुलिस बल का भी थाना परिवर्तित कर दिया जाएगा। तीन महीने में किसी भी थाने की पीआरवी पर नियुक्त पुलिस बल का वाहन भी बदला जाए। इसी क्रम में एक ही थाने पर तैनात दोपहिया पीआरवी पर तैनात 23 पुलिसकर्मियों का थाना बदला गया है।

chat bot
आपका साथी