224 मरीजों ने कोरोना को हराया, 12 फिर हार गए

जिले में कोरोना संक्रमण दर कम नहीं हो रही। बुधवार को रिकार्ड 45

By JagranEdited By: Publish:Thu, 06 May 2021 01:37 AM (IST) Updated:Thu, 06 May 2021 01:45 AM (IST)
224 मरीजों ने कोरोना को हराया, 12 फिर हार गए
224 मरीजों ने कोरोना को हराया, 12 फिर हार गए

जासं, अलीगढ़: जिले में कोरोना संक्रमण दर कम नहीं हो रही। बुधवार को रिकार्ड 458 नए संक्रमित मरीज निकले। हालांकि, 224 मरीजों को हरा दिया। सभी को स्वस्थ होने पर डिस्चार्ज कर दिया गया। इससे सक्रिय मरीजों की संख्या बढ़कर 2750 पहुंच गई है। वहीं, 12 मरीजों की मृत्यु होने की सूचना भी मिली। इनमें 10 मरीजों की मौत दीनदयाल अस्पताल में हुई।

इन मरीजों की हुई मौत: नारायणी हास्पिटल में मानिक चौक की 60 वर्षीय महिला, जिला अस्पताल में जीवनगढ़ की 35 वर्षीय व जगजीवन नगर की 38 वर्षीय महिला की मौत हुई। वहीं, दीनदयाल अस्पताल में प्रतिभा कालोनी क्वार्सी की महिला, न्यू बैंक कालोनी की महिला, जयगंज के व्यक्ति, विनय नगर की महिला, रूसा हास्पिटल में 47 वर्षीय महिला, शिवा नर्सिंग होम में महिला, जीवन हास्पिटल में 65 वर्षीय बुजुर्ग, सांगवान सिटी की महिला, मुकंदपुर की 42 वर्षीय महिला शामिल है।

यहां मिले मरीज:

शहर में सर्वाधिक मरीज सासनी गेट, फिरदौस नगर, सर सैयद नगर, धौर्रा माफी, क्वार्सी क्षेत्र, जेजेएच, शताब्दी नगर, स्वर्ण जयंती नगर, सुदामापुरी, प्रतिभा कालोनी, विष्णुपुरी, रामबाग कालोनी, ज्ञान सरोवर, लोधी विहार, अवंतिका, जिला कारागार, गोपालपुर, नगर डालचंद, एडीए कालोनी, ब्रज विहार, प्रयाग सरोवर, कावेरी वाटिका, शिव नगर कालोनी, गांधी नगर, मैक्स फोर्ट हास्पिटल, व‌र्ल्ड बैंक कालोनी, आरटी कांप्लेक्स, कुलदीप विहार, आरकेपुरम, बीमा नगर, अशोक, नगर, मेडिकल कालोनी, सीएमओ आफिस, सूर्या विहार, एटा चुंगी, विकास नगर में निकले। वहीं देहात क्षेत्र के अतरौली ब्लाक में 34, धनीपुर ब्लाक में 38, गंगीरी में दो, गौंडा में 10, इगलास में नौ, जवां सिकंदरपुर में 54, खैर में 32, लोधा में 20 मरीज संक्रमित पाए गए।

chat bot
आपका साथी