Aligarh Panchayat Chunav 2021: अलीगढ़ में चुनाव लड़ने से पहले 2012 ने छोड़ा मैदान

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में 2012 प्रत्याशियों ने चुनाव लड़ने से पहले ही मैदान छोड़ दिया है। इन्होंने अपने नामांकन वापस ले लिए है। इसमें सबसे अधिक 1278 प्रधान पद पर नामांकन पत्र हुए हैं। जिला पंचायत सदस्य के पद पर 51 पर्चे लिए गए हैं।

By Sandeep Kumar SaxenaEdited By: Publish:Thu, 22 Apr 2021 06:35 AM (IST) Updated:Thu, 22 Apr 2021 06:35 AM (IST)
Aligarh Panchayat Chunav 2021: अलीगढ़ में चुनाव लड़ने से पहले 2012 ने छोड़ा मैदान
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में 2012 प्रत्याशियों ने चुनाव लड़ने से पहले ही मैदान छोड़ दिया है।

अलीगढ़, जेएनएन। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में 2012 प्रत्याशियों ने चुनाव लड़ने से पहले ही मैदान छोड़ दिया है। इन्होंने अपने नामांकन वापस ले लिए है। इसमें सबसे अधिक 1278 प्रधान पद पर नामांकन पत्र हुए हैं। जिला पंचायत सदस्य के पद पर 51 पर्चे लिए गए हैं। ग्राम पंचायत सदस्य के 218 व क्षेत्र पंचायत सदस्य के 465 पर्च वापस हुए हैं। अब जिले भर में 20132 प्रत्शाशी मैदान में रह गए हैं। इसमें सबसे अधिक उम्मीदवार प्रधान पद के ही हैं। निर्वाचन विभाग ने सभी उम्मीदवारों को चुनाव चिन्ह आवंटित कर दिए हैं। अब गुरुवार से जिले में चुनाव प्रचार एक साथ रफ्तार पकड़ेगा।

जिले में चौथे चरण के तहत 29 अप्रैल को मतदान होना है। प्रशासन पिछले काफी समय से इसकी तैयारियों में जुटा हुआ है। 17 व 18 अप्रैल को नामांकन पत्र भरे गए थे। इसमें ग्राम प्रधान, ग्राम पंचायत सदस्य व क्षेत्र पंचायत सदस्य पद के नामांकन ब्लाक स्तर पर हुए। वहीं, जिला पंचायत सदस्य के नामांकन जिला स्तर पर हुए। जिले भर में चारों पदों पर कुल 22702 नामांकन आए। 20 व 21 अप्रैल को इन नामांकन पत्रों की जांच हुई। इसमें 412 नामांकन निरस्त हो गए। अब बुधवार सुबह दस से तीन बजे तक नाम वापसी का समय निर्धारित था। ऐसे में बड़ी संख्या में लोग नाम वापस लेने पहुंचे। जिले भर में चारों पदों से कुल 2012 नाम वापस हुए। इसमें प्रधान पद के लिए 1278, जिला पंचायत सदस्य के 51, ग्राम पंचायत सदस्य के 218 व क्षेत्र पंचायत सदस्य के 465 नाम वापस हुए।

इस तरह हैं अब उम्मीदवार

अब जिले भर में कुल 20132 उम्मीदवार रह गए हैं। इसमें प्रधान के 6001, जिला पंचायत सदस्य के 474, बीडीसी के 5188 व ग्राम पंचायत सदस्य के 8457 उम्मीदवार शामिल हैं। प्रशासन ने इन सभी उम्मीदवारों को बुधवार शाम को चुनाव चिन्ह आवंटित कर दिए हैं। सभी प्रत्शियों को अलग-अलग चुनाव चिन्ह मिले हैं।

:::::

11 हजार पद, 8457 नामांकन

ग्राम पंचायत सदस्य के पदों पर अब कम लोग ही दिलचस्पी लेते हैं। इस बार के नामांकन और स्थिति साफ हो गई है। जिले में कुल 11 हजार से अधिक ग्राम पंचायत सदस्य के पद हैं, लेकिन पूरे जिले में महज 8457 नामांकन ही आए हैं। ऐसे में एक पद पर एक भी नामांकन नहीं आया है।

जिला पंचायत सदस्य के नामांकन की वार्ड वार स्थिति

वार्ड, कुल नामांकन, नाम वापसी, चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवार

01, 12,3, 09

02, 14, 01, 13

03, 12, 03, 09

04, 11, 03, 08

05, 05, 01, 04

06, 07, 00, 07

07, 09, 01, 08

08,07, 01, 06

09, 13,00, 13

10, 12, 02, 10

11, 12, 00, 12

12, 10, 02, 09

13, 08, 02, 06

14, 14, 00, 14

15, 10, 00, 10

16, 08, 01, 07

17, 10, 01, 09

18, 15, 01, 14

19, 04, 00, 04

20, 15, 02, 13

21, 14, 00, 14

22, 09, 00, 09

23, 08, 00, 08

24, 18, 02, 16

25, 10, 02, 08

26, 11, 01, 10

27, 15, 01, 14

28, 11, 00, 11

29, 13, 02, 11

30, 16, 02, 14

31, 10, 02, 08

32, 10, 01, 09

33, 10, 01, 09

34, 07, 01, 06

35, 10, 01, 09

36, 08, 04, 04

37, 15, 00, 15

38, 07, 00, 07

39, 06, 01, 05

40, 16, 00, 16

41, 10, 00, 10

42, 10, 00, 10

43, 24, 00, 22

44, 08, 00, 08

45, 11, 02, 09

46, 20, 01, 19

47, 10, 01, 09

43 में सबसे अधिक उम्मीदवार

जिला पंचायत सदस्य के वार्ड संख्या 43 में सबसे अधिक 22 दावेदार अब चुनावी मैदान में हैं। वहीं, वार्ड संख्या पांच, 19 व 36 में सबसे अधिक चार-चार प्रत्याशी चुनाव लड़ रहे हैं।

खैर में पूर्व विधायक प्रमोद गौड़ के परिवार सात चुने गए निर्विरोध बीडीसी

पूर्व विधायक प्रमो गौड़ के परिवार से सात लोग निर्विरोध बीडीसी चुने गए हैं। इसमें खैर ब्लाक के क्षेत्र पंचायत सदस्य के वार्ड नंबर 69 पीपल गांव से पूर्व विधायक प्रमोद गौड़, 51 बाजिदपुर से निवर्तमान ब्लाक प्रमुख दिवाकर गौड़, 57 तेहरा से सौम्या गौड़, 60 विहारीपुर प्रथम से प्रशंसा गौड़, 67 भानौली से पूर्व ब्लाक प्रमुख रेखा गौड़, 61 विहारीपुर द्वितीय से कुसुम गौड़, 68 सहरोई से प्रभाकर गौड़ निर्विरोध निर्वाचित हुए है। अब पूर्व विधायक की पुत्रबधु के ब्लाक प्रमुख के पद पर चुनाव लड़ने की संभावनाएं लगाई जा रही है।

अकराबाद में शीलेंद्र व राहुल के परिवार से दो-दो लाेग निर्वरािेध

अकराबाद ब्लाक में ठा. शीलेंद्र सिंह भट्ठों वालें के परिवार से दो लोग निर्विरोध चुने गए हैं। इसमें इनके बेटे अनुज प्रताप सिंह वार्ड नंबर आठ से व पत्नी सुनीत सिंह वार्ड नंबर 19 से निर्विरोध चुने गए हैं। इसी तरह इसी बवनोई निवासी राहुल सिंह के परिवार से भी दो लोग निर्विरोध हुए हैं। इसमें वार्ड नंबर 33 से राहुल सिंह स्वयं व वार्ड नंबर 44 से पत्नी रिचा सिंह निर्विरोध चुनी गई हैं।

लोधा से हरेंद्र-वीरेश के परिवार से पांच लोग निर्विरोध

लोधा ब्लाक के भरतपुर निवासी हरेंद्र वीरेश के परिवार से पांच लोग निर्विरोध बीडीसी चुने गए हैं। इनमें अमरकोंडला वार्ड नंबर 92 से वीरेश सिंह प्रधान, अटलपुर के वार्ड नंबर 30 से हरेंद्र सिंह, रुस्तपुर नईमाबाद के वार्ड नंबर 39 से वीरेश प्रधान की पत्नी मधु सिंह, विनूपुर वार्ड नंबर 40 से गुंजन सिंह, करसुआ वार्ड नंबर 36 से अटलपुर के निर्वतमान प्रधान बच्चू सिंह की पत्नी नीलम सिंह निर्विरोध क्षेत्र पंचायत सदस्य चुनी गई हैं।

गौंड़ा से चौ. नरेंद्र सिंह निर्विरोध

गौंड़ा ब्लाक से चौ. नरेंद्र सिंह निर्विरोध चुने गए हैं। इन्हें वार्ड नंबर 71 से जनता से निर्विरोध चुनकर भेजा है।

धूमरा गांव में चुने गए र्निविरोध ग्राम प्रधान

अलीगढ़ : खैर ब्लाक के धूमरा गांव में निर्विरोध ग्राम प्रधान चुना गया है। गांव के लोगों ने सर्वसम्मिति से अशोक कुमार को प्रधान चुना है। 17 अप्रैल को इनके सामने गोधन सिंह ने नामांकन किया था, लेकिन क्षेत्रीय नेता व ग्रामीणों के समझाने पर बुधवार को इन्होंने अपना पर्चा वापस ले लिए है। ऐसे में अशोक कुमार निर्विरोध प्रधान बन गए। पूर्व विधायक प्रमोद गौड व पूर्व जिला पंचायत सदस्य अजीत गौड़़ ने इस पर अशोक कुमार का फूल माला पहनाकर स्वागत किया। इस मौके पर निर्वतमान ब्लाक प्रमुख दिवाकर गौड़, बच्चू सिंह,मुखत्यार सिंह, सुल्तान सिंहख्, गोविंद, वेदवीर सिंह, शिवकुमार गौड़, जीवन लाल, मोहर सिंह, मनवीर सिंह, विनती सिंह, बृजेश सिंह, जगवीर सिंह, रवि कुमार, नीटू सिंह, शाहिद खां समेत अन्य मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी