अलीगढ़-आगरा की ओर जाने वालों के लिए लगेंगी 20 अतिरिक्त बसें, नहीं होगी दिक्‍कत Hathras News

हाथरस जागरण संवाददाता। यात्रियों के लिए अब सुबह के समय बसों का इंतजार नहीं करना पड़ेगा। रोडवेज बस स्टैंड पर सुबह नौ बजे तक बसों के लिए अब यात्रियों को दिक्कतों का सामना नहीं करना पड़ेगा। इसके लिए रोडवेज ने विशेष व्यवस्था की है। इससे दैनिक यात्रियों को सुविधा मिलेगी।

By Anil KushwahaEdited By: Publish:Wed, 20 Oct 2021 11:58 AM (IST) Updated:Wed, 20 Oct 2021 12:15 PM (IST)
अलीगढ़-आगरा की ओर जाने वालों के लिए लगेंगी 20 अतिरिक्त बसें, नहीं होगी दिक्‍कत Hathras News
यात्रियों के लिए अब सुबह के समय बसों का इंतजार नहीं करना पड़ेगा।

हाथरस, जागरण संवाददाता। यात्रियों के लिए अब सुबह के समय बसों का इंतजार नहीं करना पड़ेगा। रोडवेज बस स्टैंड पर सुबह नौ बजे तक बसों के लिए अब यात्रियों को दिक्कतों का सामना नहीं करना पड़ेगा। इसके लिए रोडवेज ने विशेष व्यवस्था की है। इससे दैनिक यात्रियों को सुविधा मिलेगी।

दैनिक यात्रियों को सबसे ज्‍यादा दिक्‍कत

बसों की समस्या हाथरस में बनी हुई है। सुबह और शाम के समय को रोडवेज की बसों के तरसना पड़ता है। सबसे अधिक दिक्कतें दैनिक यात्रियों को होती हैं। इसे लेकर मंगलवार को दैनिक यात्रियों ने बस स्टैंड पर जमकर हंगामा किया। इससे वहां खलबली मच गई। यह यात्री स्टैंड पर बस सुविधा नहीं होने से परेशान थे। यह खबर अलीगढ़ व आगरा तक अधिकारियों के पास पहुंची तो उन्होंने इस समस्या का समाधान तुरंत करने के लिए दिशा-निर्देश दिए।

आगरा-अलीगढ़ के लिए उपलब्ध रहेंगी बसें

रोडवेज बस स्टैंड पर बसों की कमी से यात्रियों को अब नहीं जूझना पड़ेगा। रोडवेज प्रशासन ने सुबह के समय रोडवेज बस स्टैंड पर बसों की संख्या में इजाफा कर दिया है। आगरा-अलीगढ़ जाने के लिए बसों की व्यवस्था कर दी गई है। रोडवेज के अधिकारियों के मुताबिक सुबह नौ बजे तक यात्रियों के लिए बसें उपलब्ध रहेंगी। उन्हें इसके लिए बसों का इंतजार नहीं करना पड़ेगा। अब बाहर से बसों के आने का इंतजार यात्रियों को नहीं करना पड़ेगा।

अब बसों के लिए नहीं करना पड़ेगा इंतजार

सुबह के समय सबसे अधिक दिक्कतें यात्रियों को झेलनी पड़ती हैं। रोडवेज के कार्यशाला में करीब 79 बसें हैं। इसमें से 50 के करीब ही बसों का संचालन हो रहा है। करीब 28 बसें खराब हैं। एआरएम शशीरानी ने बताया कि अब उपकरण आने लगे हैं। जल्द ही खराब बसें ठीक हो जाएंगी। सुबह के समय बस स्टैंड पर नौ बजे तक करीब 20 बसों उपलब्ध रहेंगी। इसके लिए दिशा-निर्देश संबंधित अधीनस्थों को दिए गए हैं।

chat bot
आपका साथी