Panchayat Election : 18.53 लाख मतदाता पंचायत चुनाव में करेंगे मतदान Aligarh News

शुक्रवार को जिला निर्वाचन विभाग की से ओर से मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन कर दिया है। इस बार जिले में कुल 18.53 लाख मतदाता आगमी प्रधान जिला पंचायत सदस्य व क्षेत्र पंचायत सदस्य के चुनाव के लिए मतदान करेंगे।

By Sandeep kumar SaxenaEdited By: Publish:Sat, 23 Jan 2021 09:15 AM (IST) Updated:Sat, 23 Jan 2021 09:15 AM (IST)
Panchayat Election : 18.53 लाख मतदाता पंचायत चुनाव में करेंगे मतदान Aligarh News
बीएलओ ने डोर टू डोर वोट घटाने व बढ़ाने का काम किया।
अलीगढ़, जेएनएन। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए शुक्रवार को जिला निर्वाचन विभाग की से ओर से मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन कर दिया है। इस बार जिले में कुल 18.53 लाख मतदाता आगमी प्रधान, जिला पंचायत सदस्य व क्षेत्र पंचायत सदस्य के चुनाव के लिए मतदान करेंगे। इस बार पुनरीक्षण अभियान में कुल 3.22 लाख मतदाताओं के नाम बढ़े हैं। वहीं, 1.65 लाख मतदाताओं के नाम हटाए गए हैं। इनमें से 30574 नाम दावे एवं आपत्तियों के आधार पर बढ़ाए गए हैं। वहीं, 7174 नाम इनके आधार पर कम हुए हैं।
2.91 लाख नए मतदाताओं के नाम बढ़ाए 
सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी कौशल कुमार ने बताया कि पिछले दिनों मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान की शुरुआत हुई थी। इसमें बीएलओ ने डोर टू डोर वोट घटाने व बढ़ाने का काम किया। इसके बाद कई दिन विशेष अभियान चलाए गए हैं। इसके बाद अनंतिम सूची जारी की गई। इसमें कुल 18.29 लाख मतदाता के नाम तय हुए। इनमें 2.91 लाख नए मतदाताओं के नाम बढ़ाए गए। वहीं, 1.57 लाख मतदाताओं के नाम काटे गए। इस अनंतिम सूची पर दावे एवं आपत्ति मांगी गई। जिले में सभी क्षेत्रों से काफी आपत्तियां आईं। इनका निस्तारण कर दिया। इसमें 30574 मतदाताओं के नाम और बढ़ गए। वहीं, 7172 मतदाताओं के नाम हटाए गए हैं। ऐसे में अब जिले में कुल 18.53 लाख मतदाता हो गए हैं। अब इसी सूची के आधार पर चुनाव होंगे।
chat bot
आपका साथी