सपा के पूर्व शहर अध्‍यक्ष समेत 17 पर मुकदमा, ये है वजह

थाना सासनीगेट क्षेत्र के पंचनगरी और सराय हरनारायण में डेयरी हटाने गई नगर निगम की टीम का विरोध करना सपा के पूर्व महानगर अध्यक्ष अज्जू इशहाक को भारी पड़ गया।

By Sandeep SaxenaEdited By: Publish:Sun, 09 Aug 2020 07:43 PM (IST) Updated:Sun, 09 Aug 2020 07:43 PM (IST)
सपा के पूर्व शहर अध्‍यक्ष समेत 17 पर मुकदमा, ये है वजह
सपा के पूर्व शहर अध्‍यक्ष समेत 17 पर मुकदमा, ये है वजह

अलीगढ़ जेएनएन: थाना सासनीगेट क्षेत्र के पंचनगरी और सराय हरनारायण में डेयरी हटाने गई नगर निगम की टीम का विरोध करना सपा के पूर्व महानगर अध्यक्ष अज्जू इशहाक को भारी पड़ गया। निगम ने उन समेत 17 लोगों के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा उत्पन्न करने और महामारी अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज हुई है। टीम से स्थानीय लोगों की नोकझोंक हुई। पुलिस ने भीड़ को तितर- बितर किया। अभियान को 15 अगस्त तक स्थगित कर दिया गया है।

यह है मामला
नगर निगम शहर से डेयरियों को बाहर कर रहा है। शनिवार सुबह 11 बजे निगम की टीम सासनीगेट स्थित पंचनगरी पहुंच गई। सहायक नगर आयुक्त राज बहादुर ङ्क्षसह के साथ टीम ने डेयरी के खूंटे और निर्माण कार्य तोडऩे शुरू किए। सूचना पर सपा के पूर्व महानगर अध्यक्ष नेता अज्जू इश्हाक व सचिन यादव पहुंच गए। आरोप है कि दोनों नेताओं के उकसावे पर स्थानीय लोगों ने नगर निगम व पुलिस के साथ अभद्रता की। टीम से भिड़ गए। नारेबाजी करने लगे। सिटी मजिस्ट्रेट विनीत कुमार व एसीएम द्वितीय रंजीत ङ्क्षसह ने पहुंचकर स्थिति को संभालना।
संचालकों की मांग पर 15 अगस्त तक डेयरी शिफ्ट करने की मोहल्लत दी। एसीएम ने कहा कि सोमवार से सभी डेयरी संचालक सामान सहित शिफ्ट कर लें।  नगर निगम के स्व'छता एवं खाद्य निरीक्षक अनिल कुमार ने अज्जू इशहाक, सचिन यादव 17 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराया है। नगर आयुक्त सत्य प्रकाश पटेल ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट के आदेश का पूरा पालन कराया जाएगा।

बेनामी यादव की तबीयत बिगड़ी
सराय हर नारायण में डेयरी के खिलाफ कार्रवाई के समय बेनामी यादव को हार्डअटैक पड़ गया। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अज्जू ने कहा कि कोरोना काल में लोग वैसे ही आथिक तंगी से जूझ रहे हैं। इस तरह के कदम से लोगों के साथ कुछ भी हो सकता है।
नगर निगम ने लगाए आरोप
कुछ प्राइवेट कंपनियां शहर में दूध बेचने का काम करेंगी, इसलिए नगर निगम डेयरियों को शहर से बाहर कर उनके लिए जगह बना रहा है। प्राइवेट कंपनियां दूध महंगा बेचेंगी और यहां के लोगों का रोजगार भी छिनेगा। इसलिए मैं मौके पर पहुंचा था। जनता के हित में यदि रिपोर्ट दर्ज होती है तो कोई परवाह नहीं हैं।
अज्जू इशहाक

chat bot
आपका साथी