Live Aligarh Coronavirus News Update: बीपीएम की पत्नी समेत 17 मरीजों की रिपोर्ट पॉजिटिव

जिले में स्वस्थ होने वाले मरीजों की संख्या 50 फीसद से अधिक हो गई है। 17 और लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। सक्रिय मरीजों की संख्या 252 हो गई है। 373 स्वस्थ होकर घर जा चुके हैं।

By Sandeep SaxenaEdited By: Publish:Wed, 08 Jul 2020 06:40 PM (IST) Updated:Thu, 09 Jul 2020 08:39 AM (IST)
Live Aligarh Coronavirus News Update: बीपीएम की पत्नी समेत 17 मरीजों की रिपोर्ट पॉजिटिव
Live Aligarh Coronavirus News Update: बीपीएम की पत्नी समेत 17 मरीजों की रिपोर्ट पॉजिटिव

अलीगढ़ जेएनएन: जिले में स्वस्थ होने वाले मरीजों की संख्या 50 फीसद से अधिक हो गई है। 17 और लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। सक्रिय मरीजों की संख्या 252 हो गई है। 373 स्वस्थ होकर घर जा चुके हैं। 25 की मृत्यु हो गई है। अब तक संक्रमित 650 हो चुके हैं। प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग ने आमजन से मास्क का इस्तेमाल व शारीरिक दूरी का पालन करने की अपील की है। 

17 मरीज पॉजिटिव मिले

 पला साहिबाबाद का एक परिवार पॉजिटिव आया है। इसमें 39 वर्षीय युवक, उसकी 38 वर्षीय पत्नी, 14 वर्षीय बेटा व 23 वर्षीय युवक संक्रमित मिला है। धनीपुर मंडी के पास केशव विहार निवासी 48 वर्षीय व्यक्ति व उसका 17 वर्षीय बेटा, यहीं का 30 वर्षीय अन्य युवक भी पॉजिटिव मिला है। अवतार नगर का 24 वर्षीय युवक, सीएचसी चंडौस की 50 वर्षीय महिलाकर्मी व 15 वर्षीय किशोर की रिपोर्ट पॉजिटिव है। 

ये भी हैं संक्रमित 

अतरौली सीएचसी पर संक्रमित ब्लाक प्रोग्राम मैनेजर की 28 वर्षीय पत्नी व सात वर्षीय बेटा पॉजिटिव आया है। गभाना तहसील में कार्यरत 52 वर्षीय कर्मी, जïट्टारी की महिला, आगरा रोड विकास नगर का 33 वर्षीय युवक, आंबेडकर कॉलोनी नौरंगाबाद के 45 वर्षीय व्यक्ति व 20 वर्षीय युवक की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। सीएमओ भानुप्रताप कल्याणी ने मंगलवार रात करीब 10 बजे अतरौली कोरोना हॉस्पिटल का निरीक्षण किया। सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त मिलीं। प्रभारी डॉ. कुलदीप राजपुरी, एसटीएलएस सलीम आदि कर्मी मौजूद रहे। 

chat bot
आपका साथी