हाथरस में 17 सदस्य एक साथ होने का दावा, रालोद-सपा समर्थित प्रत्याशी बनेगा जिला पंचायत अध्यक्ष

स्थानीय प्रशासन सत्ताधारी दल के प्रत्याशी को जिताने का प्रयास कर रहा है। जिला पंचायत चुनाव के लिए हाथरस में कुल 24 सदस्य हैं। बहुमत के लिए 13 सदस्यों की जरूरत है। भाजपा ने पूर्व मंत्री रामवीर उपाध्याय की पत्नी सीमा उपाध्याय को प्रत्याशी घोषित किया है।

By Sandeep Kumar SaxenaEdited By: Publish:Wed, 23 Jun 2021 04:11 PM (IST) Updated:Wed, 23 Jun 2021 04:11 PM (IST)
हाथरस में 17 सदस्य एक साथ होने का दावा, रालोद-सपा समर्थित प्रत्याशी बनेगा जिला पंचायत अध्यक्ष
जिला पंचायत चुनाव के लिए हाथरस में कुल 24 सदस्य हैं।

हाथरस, जेएनएन। जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनाव को लेकर बुधवार को रालोद और सपा के नेताओं ने संयुक्त प्रेसवार्ता की। रालोद नेता प्रदीप चौधरी गुड्डू की पत्नी शशि चौधरी को अध्यक्ष पद का प्रत्याशी घोषित किया गया। दोनों दलों के पदाधिकारियों ने दावा किया कि उनके संपर्क में 17 सदस्य हैं, अध्यक्ष शशि चौधरी ही बनेंगी।

ये लगाए आरोप

नेताओं ने आरोप लगाया कि स्थानीय प्रशासन सत्ताधारी दल के प्रत्याशी को जिताने का प्रयास कर रहा है। जिला पंचायत चुनाव के लिए हाथरस में कुल 24 सदस्य हैं। बहुमत के लिए 13 सदस्यों की जरूरत है। भाजपा ने पूर्व मंत्री रामवीर उपाध्याय की पत्नी सीमा उपाध्याय को प्रत्याशी घोषित किया है। उधर रालोद और सपा ने गठबंधन कर एक साथ चुनाव लड़ने का फैसला लिया है। इसी के संबंध में हाथरस में सपा कार्यालय पर प्रेसवार्ता की गई। रालोद नेता प्रदीप चौधरी गुड्डू की पत्नी शशि चौधरी को चुनाव लड़ाने की घोषणा की। शशि चौधरी वार्ड 15 से वहीं प्रदीप चौधरी गुड्डू वार्ड 16 से सदस्य निर्वाचित हुए हैं। इस दौरान प्रदीप चौधरी ने कहा कि उनके पास बहुमत से ज्यादा सदस्य हैं। सपा के चार और रालोद समर्थित तीन सदस्य चुनाव जीते हैं। वहीं पूरा विपक्ष उनके साथ हैं। कुल 17 सदस्य उनके संपर्क में हैं। जिला पंचायत अध्यक्ष का चुनाव शशि चौधरी ही जीतेंगी। पूर्व विधायक देवेंद्र अग्रवाल, प्रताप चौधरी ने आरोप लगाया कि पुलिस-प्रशासन सत्ता के दबाव में है। सत्ताधारी दल के प्रत्याशी को जिताने का प्रयास कर रहा है। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव और रालोद के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी ने शशि चौधरी को पूरी मजबूती से चुनाव लड़ाने के निर्देश दिए हैं।

chat bot
आपका साथी