Aligarh Coronavirus News Update : एसएसपी-एसपी सिटी समेत 123 कोराना संक्रमित, दो की मौत

कोरोना वायरस संक्रमण का कहर जारी है। गुरुवार को 123 नए संक्रमित मिले। इनमें वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक व पुलिस अधीक्षक सिटी भी शामिल हैं। 25 वर्षीय युवती समेत दो लोगों की मौत हो गई। जिले में कुल संक्रमितों का आंकड़ा 7971 पहुंच गया है।

By Sandeep SaxenaEdited By: Publish:Fri, 25 Sep 2020 08:07 AM (IST) Updated:Fri, 25 Sep 2020 04:14 PM (IST)
Aligarh Coronavirus News Update : एसएसपी-एसपी सिटी समेत 123 कोराना संक्रमित, दो की मौत
123 नए संक्रमित मिले। इनमें वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक व पुलिस अधीक्षक सिटी भी शामिल हैं।

अलीगढ़ जेएनएन: कोरोना वायरस संक्रमण का कहर जारी है। 123 नए संक्रमित मिले। इनमें वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक व पुलिस अधीक्षक सिटी भी शामिल हैं। 25 वर्षीय युवती समेत दो लोगों की मौत हो गई। जिले में कुल संक्रमितों का आंकड़ा 7971 पहुंच गया है। मौतों की संख्या 34 हो गई है। 120 मरीज स्वस्थ हुए। कुल स्वस्थ मरीजों का आंकड़ा 6420 हो गया है। 1519 केस सक्रिय हैं। गुरुवार को 25 वर्षीय युवती ने जेएन मेडिकल में दम तोड़ा। दूसरी मौत एसजेडी हॉस्पीटल में हुई। यहां पर भदेसी आंबेडकर कॉलोनी निवासी 79 वर्षीय बुजुर्ग ने सुबह छह बजे दम तोड़ दिया

ये मिले संक्रमित

आइआइटी रोड रामनगर के दो, तालानगरी रॉयल होम्स कॉलोनी के चार, बरौठा का एक, प्रकाश नगर में दो, बिसंगपुर अतरौली के दो, विकास नगर गली नंबर दो में छह, पुलिस लाइन में एक, नगला कलार में एक, जमालपुर कबीर नगर में चार, ईसा नगर में एक, लोधी विहार में एक मरीज संक्रमित मिला है। 

पूर्व जिलाध्यक्ष भी पॉजिटिव

रालोद के पूर्व जिलाध्यक्ष कोरोना पॉजिटिव हुए हैं। उन्हें पिछले हफ्ते चार दिन से बुखार आ रहा था। जिला अस्पताल में जांच कराई। रिपोर्ट निगेटिव आई। ज्यादा सेहत खराब होने पर दिल्ली के बीएल हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। यहां हुई जांच में रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इनके संपर्क में आए कार्यकर्ता होम क्वारंटाइन रहे। कोल विधानसभा क्षेत्र के युवा सपा नेता भी संक्रमित मिले हैं।

जिला अस्पताल में अव्यवस्था, सीएमएस को लगाई फटकार 

अलीगढ़ : एडीएम सिटी राकेश मालपाणि ने गुरुवार को जिला अस्पताल का निरीक्षण किया। सबसे पहले चिकित्सक उपस्थिति पंजिका देखी। इसमें कुल 32 नाम अंकित थे। क्रम संख्या दो पर डॉ. आरवी ङ्क्षसह का आकस्मिक अवकाश दर्ज था। डॉ. एके अंबेश, एके रस्तोगी भी अनुपस्थित थे। अन्य चार-पांच डॉक्टर भी अनुपस्थित थे। पैरामेडिकल उपस्थिति पंजिका में 15 नाम थे। इनमें शकील ताज गायब थे। कुछ हाथरस जिले में भी संबंद्ध थे। पैथोलॉजी में पैथोलॉजिस्ट डॉ  रघुवंशी उपस्थित नहीं थे। कुछ देर बाद वह आ गए। परीक्षण में पिछले दिनों मलेरिया की स्लाइड्स व आरडी टी किट नहीं मिली। रजिस्टर में भी मरीज का ब्योरा नहीं था। डेंगू की जांच के बारे में भी जानकारी ली गई। इमरजेंसी कक्ष में चिकित्सक, फार्मेसिस्ट व तीन ट्रेनी फार्मेसिस्ट उपस्थित थे। डेंगू वार्ड का निरीक्षण किया गया। इनमें 27 बेड की व्यवस्था मिली। अन्य भी अव्यवस्थाएं थी। एडीएम ने सीएमएस को फटकार कर व्यवस्थाएं सुधारने के निर्देश दिए।

महिला अस्पताल का निरीक्षण

एडी हेल्थ ने गुरुवार को महिला अस्पताल का निरीक्षण किया। यहां पर व्यवस्थाओं को देखा। खामियां मिलने पर सुधार के निर्देश दिए। 

chat bot
आपका साथी