12 प्रतिभाओं को मिला ग्लोबल अचीवर्स अवार्ड

अलीगढ़ हेल्पलाइन संस्था की ओर से शहर की प्रमुख हस्तियों को ग्लोबल अचीवर्स अवार्ड मिला।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 26 Sep 2021 09:29 PM (IST) Updated:Sun, 26 Sep 2021 09:29 PM (IST)
12 प्रतिभाओं को मिला 
ग्लोबल अचीवर्स अवार्ड
12 प्रतिभाओं को मिला ग्लोबल अचीवर्स अवार्ड

जासं, अलीगढ़ : अलीगढ़ हेल्पलाइन संस्था की ओर से शहर की प्रमुख हस्तियों को ग्लोबल अचीवर्स अवार्ड से सम्मानित किया गया। संस्था के संस्थापक राज सक्सेना ने कहा कि अलग-अलग क्षेत्रों में कार्य करके इन्होंने नया मुकाम हासिल किया है। सभी समाज के लिए प्रेरणास्त्रोत हैं। कार्यक्रम रामघाट रोड स्थित एक्सीलेंस कोचिग में आयोजित किया गया था। मुख्य अतिथि भाजपा के क्षेत्रीय मंत्री इंजीनियर राजीव शर्मा, शेखर सर्रा़फ मेमोरियल हास्पिटल के निर्देशक सुमित सर्राफ, माहेश्वरी क्रिएटिव क्लब के संरक्षक संजय माहेश्वरी, युवा भाजपा नेता प्रवीण राज सिंह सनराइजर्स बिल्डर्स के मुदित प्रताप सिंह एवं एक्सीलेंस क्लासेज के डायरेक्टर राहुल अग्रवाल ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्जवलित करके कार्यक्रम का शुभारंभ किया। राजीव शर्मा ने कहा कि युवा पीढ़ी का कार्य अनुकरणीय है। सुमित सर्राफ ने कहा कि युवा हर क्षेत्र में आगे बढ़ रहा है, यह हम सभी के लिए गौरव की बात है। प्रवीण राज सिंह ने कहा कि पुरस्कार से प्रोत्साहन मिलता है। राहुल अग्रवाल ने कहा कि ऐसे कार्यक्रमों से अन्य लोगों को भी प्रेरणा मिलेगी। रोहित अग्रवाल ने कहा कि शहर की हस्तियों को सामने लाने का काम करना चाहिए। मोनिका सिंह एवं अंशु सिंह ने अतिथियों का स्वागत किया।

इन्हें मिला सम्मान

कल्पना सिंह जादौन(आरजे), शिवशीष शर्मा (कला),रश्मि आनंद (फैशन डिजाइनर), शिखा जायस (समाज सेवा), आस्था शर्मा (नृत्य), शिवांगी गौतम (अभिनय), आरती वर्मा (शिक्षक), गरिमा अरोरा(एंकर), शिखा (वेट लिफ्टिग), नेहा जायस (समाज सेवा) मेहुल सक्सेना (निशानेबाजी)

बाक्सर भारती को किया सम्मानित:

अंतरराष्ट्रीय बेटी दिवस पर नेशनल बाक्सर भारती शर्मा को भाजपा नेता मानव महाजन ने रविवार को सम्मानित किया। इसके अलावा विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रही बेटियों को भी सम्मान से नवाजा। उन्होंने कहा कि बाक्सिग खेल जो सिर्फ लड़कों के लिए ही माना जाता रहा है, उसमें बिना सरकारी संसाधन व सुविधा के साधारण परिवार से निकलकर राष्ट्रीयस्तर तक जाना गर्व की बात है। भारती शर्मा ने अपनी प्रतिभा से इस जिलावासियों को इस गर्व की अनुभूति कराई है।

chat bot
आपका साथी