हाथरस में 1018 की रिपोर्ट निगेटिव, दो मिले corona पॉजिटिव

शुक्रवार को कोरोना संक्रमण का खतरा कुछ कम हुआ। हाथरस जंक्शन के गांव वाहनपुर के 29 वर्षीय व सादाबाद के गांव खजुरिया के 18 वर्षीय युवक की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। दोनों को एल वन हॉस्पिटल में भर्ती करा दिया गया।

By Sandeep SaxenaEdited By: Publish:Sat, 31 Oct 2020 08:59 AM (IST) Updated:Sat, 31 Oct 2020 08:59 AM (IST)
हाथरस में 1018 की रिपोर्ट निगेटिव, दो मिले corona पॉजिटिव
जिले में ब्यूटी पार्लरों पर भी कोविड 19 की जांच कराई गई।

हाथरस, जेएनएन। शुक्रवार को कोरोना संक्रमण का खतरा कुछ कम हुआ। हाथरस जंक्शन के गांव वाहनपुर के 29 वर्षीय व सादाबाद के गांव खजुरिया के 18 वर्षीय युवक की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। दोनों को एल वन हॉस्पिटल में भर्ती करा दिया गया। 1018 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई। दस लोगों ने कोरोना को मात दे दी, जिन्हें एल वन हॉस्पिटल से डिस्चार्ज कर दिया गया। जिले में ब्यूटी पार्लरों पर भी कोविड 19 की जांच कराई गई। 

ब्यूटी पार्लर पर लिए सैंपल 

शुक्रवार को सादाबाद के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी डॉ. एनपी ङ्क्षसह के नेतृत्व में कोरोना की जांच के लिए पुलिस के सहयोग से कस्बे के ब्यूटी पार्लर पर कोरोना की जांच की गई। कुछ केंद्रों पर तो स्वास्थ्य विभाग की टीम से केन्द्र संचालक नजरें भी चुराते रहे। जांच का सिलसिला घंटों चलता रहा। ब्यूटी पार्लर पर ब्यूटीशियनों के सेंपल लेकर मौके पर ही कोविड-19 की जांच की गई। लगभग डेढ़ दर्जन ब्यूटी पार्लर में हुई जांच में सभी रिपोर्ट निगेटिव आई। हाथरस शहर में कोमल कॉम्पलेक्स पर शिविर आयोजित किया गया। 

हाथरस का कोरोना मीटर 

कुल केस/24 घंटे में 1113/02

सक्रिय केस/24 घंटे में 30/02

स्वस्थ हुए/24 घंटे में 1074/10

कुल मौतें/24 घंटे में 08/00

कुल टेस्ट/24 घंटे में 145320/1000

chat bot
आपका साथी