हाथरस में 1013 निगेटिव, चार निकले पॉजिटिव

कोरोना संक्रमण को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग लगातार टीमों को भेजकर कोविड 19 के सैंपल ले रहा है। मौसम बदलने के बाद खतरा भी बढ़ गया है। बुधवार को चार लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई जिन्हें एल वन हॉस्पिटल में भर्ती करा दिया गया।

By Sandeep SaxenaEdited By: Publish:Thu, 29 Oct 2020 06:56 AM (IST) Updated:Thu, 29 Oct 2020 06:56 AM (IST)
हाथरस में  1013 निगेटिव, चार निकले पॉजिटिव
शहर के चार लोग कोरोना संक्रमित निकले। 1013 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई।

हाथरस जेएनएन : कोरोना संक्रमण को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग लगातार टीमों को भेजकर कोविड 19 के सैंपल ले रहा है। मौसम बदलने के बाद खतरा भी बढ़ गया है। बुधवार को चार लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई, जिन्हें एल वन हॉस्पिटल में भर्ती करा दिया गया, जबकि 1013 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई। 

बुधवार को आई रिपोर्ट में शहर के चार लोग कोरोना संक्रमित निकले, जिनमें ब्रह्मपुरी कॉलोनी निवासी 40 वर्षीय महिला, बड़ा अइयापुर निवासी 27 वर्षीय युवक, लेबर कॉलोनी निवासी 53 वर्षीय महिला और लक्ष्मीनगर निवासी 43 वर्षीय व्यक्ति की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। चारों को एल वन हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। 

हाथरस का कोरोना मीटर 

कुल केस/24 घंटे में 1109/04

सक्रिय केस/24 घंटे में 37/04

स्वस्थ हुए/24 घंटे में 1063/00

कुल मौतें/24 घंटे में 08/00

कुल टेस्ट/24 घंटे में 143320/1000 

chat bot
आपका साथी