आगरा मेंत एक मई से लागू होगी जोनल प्रणाली

जोन कार्यालय में निगम के अलावा जल संस्थान और वबाग कंपनी व ईईएसएल कंपनी के मिलेंगे अफसर वार्डों की असमानता को किया जाएगा खत्म चार जोन में 25-25 होंगे वार्ड

By JagranEdited By: Publish:Thu, 08 Apr 2021 10:30 PM (IST) Updated:Thu, 08 Apr 2021 10:30 PM (IST)
आगरा मेंत एक मई से लागू होगी जोनल प्रणाली
आगरा मेंत एक मई से लागू होगी जोनल प्रणाली

आगरा, जागरण संवाददाता। नगर निगम प्रशासन वार्ड प्रणाली को खत्म करने जा रहा है। लंबे समय के बाद जोनल प्रणाली लागू होगी। जोन कार्यालय में नगर निगम के अलावा जल संस्थान, वबाग कंपनी, ईईएसएल कंपनी के अफसर मिलेंगे। अभी तक जल संस्थान के अफसर अलग कार्यालय में बैठते थे। वार्डों की असमानता को खत्म करने के लिए एक मई से जोनल प्रणाली लागू होगी। इससे शिकायतों का आसानी से निस्तारण हो सकेगा। साथ ही जोन कार्यालय में हाउस टैक्स, सीवर और पानी का टैक्स जमा हो सकेगा।

नगर निगम स्थित सदन कक्ष में गुरुवार को पत्रकारों से बातचीत में मेयर नवीन जैन ने कहा कि वर्तमान में सौ वार्ड हैं। जल्द ही दस नए वार्ड और शामिल हो रहे हैं। ऐसे में वार्डों की असमानता को दूर किया जा रहा है। सौ वार्ड को चार जोन में बांटा गया है। इनमें लोहामंडी, छत्ता, हरीपर्वत और ताजगंज जोन शामिल हैं। हर जोन में 25-25 वार्ड होंगे। पूर्व में वार्डों में असमानता थी। उदाहरण के तौर पर छत्ता जोन में 29 वार्ड, ताजगंज जोन में 16, लोहामंडी में 33 और हरीपर्वत जोन में 22 वार्ड थे। निगम के सीमा विस्तार के बाद बदलाव की मांग की जा रही थी। नगरायुक्त निखिल टीकाराम ने बताया कि जोन कार्यालय में शिकायतों का निस्तारण होगा। इससे लोगों को नगर निगम कार्यालय नहीं आना पड़ेगा। अपर नगरायुक्त विनोद कुमार मौजूद रहे। ये हैं जोन कार्यालय

- छत्ता जोन : वाटरव‌र्क्स स्थित जल संस्थान कार्यालय का ग्राउंड फ्लोर

- ताजगंज जोन : फतेहाबाद रोड स्थित शेल्टर होम

- लोहामंडी जोन :आवास विकास कालोनी सेक्टर नौ स्थित नगर निगम की बिल्डिग

- हरीपर्वत जोन : नगर निगम कार्यालय में

जोनल कार्यालय से यह होगा फायदा

- हाउस टैक्स की अदायगी के लिए नगर निगम नहीं आना पड़ेगा

- सफाई न होने या फिर सीवर समस्या को लेकर जोन कार्यालय में शिकायत की जा सकेगी।

- जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र जोन कार्यालय से बनेगा।

- रोड, नाली निर्माण के कार्य जोन कार्यालय से होंगे

- बंद पड़ी स्ट्रीट लाइट की भी शिकायत की जा सकेगी

- सीवर समस्या की भी शिकायत की जा सकेगी

chat bot
आपका साथी