जीवनी मंडी वाटरव‌र्क्स परिसर में संचालित होगा छत्ता जोनल कार्यालय

मेयर और नगरायुक्त ने किया कार्यालय का शुभारंभ निगम का तीसरा है जोनल कार्यालय नगर निगम कार्यालय में खुलेगा चौथा जोनल कार्यालय एक ही छत के नीचे सभी समस्याओं का होगा निस्तारण

By JagranEdited By: Publish:Fri, 11 Jun 2021 10:38 PM (IST) Updated:Fri, 11 Jun 2021 10:38 PM (IST)
जीवनी मंडी वाटरव‌र्क्स परिसर में संचालित होगा छत्ता जोनल कार्यालय
जीवनी मंडी वाटरव‌र्क्स परिसर में संचालित होगा छत्ता जोनल कार्यालय

आगरा, जागरण संवाददाता। जीवनी मंडी वाटरव‌र्क्स परिसर में शहर का तीसरा छत्ता जोनल कार्यालय संचालित होगा। शुक्रवार दोपहर मेयर नवीन जैन और नगरायुक्त निखिल टीकाराम ने कार्यालय का शुभारंभ किया। जल्द ही चौथा जोनल कार्यालय नगर निगम परिसर में खुलेगा। कार्यालय बनकर तैयार हो गया है। एक ही छत के नीचे सभी समस्याओं का निस्तारण होगा। नगरायुक्त ने बताया कि 25-25 वार्डों को मिलाकर एक जोनल कार्यालय खोल जा रहा है। लोहामंडी और ताजगंज जोनल कार्यालय शुरू हो चुका है।

मेयर ने तीसरे जोनल कार्यालय में शिकायतों को सुना और जल्द निस्तारण के आदेश दिए। सबसे अधिक शिकायतें सफाई, पेयजल आपूर्ति, स्ट्रीट लाइट खराब होने की रहीं।

छत्ता जोनल कार्यालय में ये वार्ड आएंगे : वार्ड 55 शाहदरा, 28 नाई की सराय, 83 टेढ़ी बगिया, 58 नरायच पश्चिम, 59 नरायच पूर्व, 42 भगवती बाग, 54 ट्रांस यमुना, 50 सीता नगर, 65 यमुना पार प्रकाश नगर, 14 कछपुरा, 66 नवलगंज, 17 रतनपुरा, 64 बेलनगंज, 20 फ्रीगंज, 95 घनकोट फब्बारा, 25 बाग मुज्जफर खां, 68 नूरी दरवा•ा, 91 रावतपाडा, 99 पीपल मंडी, 79 मोतीगंज, 53 मंटोला, 32 डेरा सरस, 100 नाई की मंडी, 16 ढोलीखार, वार्ड एक काजीपाड़ा। हाउस टैक्स विभाग: कर निर्धारण अधिकारी, कर अधीक्षक, कर एवं राजस्व निरीक्षक, लिपिक, कैश काउंटर।

सफाई एवं स्वास्थ्य विभाग: जोनल सेनेटरी आफिसर, सफाई निरीक्षक, सफाई नायक, लिपिक, जन्म मृत्यु पंजीयन स्टाफ, सफाईकर्मी, जोनल का प्राइमरी गार्बेज कलेक्शन वाहन व स्टाफ।

निर्माण विभाग: अधिशासी अभियंता, सहायक अभियंता, अवर अभियंता, सुपरवाइजर, बेलदार, मिस्त्री एवं लिपिक।

पथ प्रकाश विभाग: अवर अभियंता, लाइनमैन, कुली, ईईएसएल का स्टाफ।

जल संस्थान: अधिशासी अभियंता, सहायक अभियंता, अवर अभियंता, लिपिक, प्लंबर, पंप आपरेटर, वबाग कंपनी का स्टाफ

ये रहे मौजूद : अपर नगरायुक्त विनोद कुमार और केबी सिंह, जोनल प्रभारी और सहायक नगरायुक्त अनुपम शुक्ला, महाप्रबंधक जल संस्थान आरएस यादव, बीएल गुप्ता, पार्षद प्रकाश केसवानी, अनुराग चतुर्वेदी, राकेश जैन, रवि माथुर, धर्मवीर, सुभाष भिलावाली, पंकज माहौर, अब्दुल सलाम, कमलेश, दीपक अग्रवाल, यशपाल सिंह।

chat bot
आपका साथी