साइबर क्राइम पर प्रहार करेगा आगरा पुलिस का यूट्यूब चैनल, आप भी जुड़ सकते हैं इस मुहिम से

मंगलवार को यूट्यूब चैनल के वर्चुअल उद्घाटन समारोह में मौजूद रहेंगे डीजीपी मुकुल गोयल। पहले चरण में आठ जिलों के 161 थानों के 724 पुलिसकर्मी किए जा चुके हैं प्रशिक्षित। राष्ट्रीय अपराध रिकार्ड ब्यूरो के आंकड़ाें को देखें तो साइबर क्राइम का ग्राफ हर साल 65 फीसद बढ़ रहा है।

By Prateek GuptaEdited By: Publish:Tue, 03 Aug 2021 08:43 AM (IST) Updated:Tue, 03 Aug 2021 08:43 AM (IST)
साइबर क्राइम पर प्रहार करेगा आगरा पुलिस का यूट्यूब चैनल, आप भी जुड़ सकते हैं इस मुहिम से
आगरा जोन पुलिस ने साइबर क्राइम पर जागरूकता को यूट्यूब चैनल शुरू किया है।

आगरा, अली अब्‍बास। इंटरनेट का प्रयाेग करने वाले 52 फीसद लोगों को डिजीटल साइबर स्पेस में सुरक्षित रहने की जानकारी नहीं है। जिससे हर साल साइबर क्राइम का ग्राफ बढ़ रहा है। जिस तरह से हम बाइक और कार चलाते समय हेलमेट व सीट बेल्ट का प्रयोग करते हैं, वैसे ही डिजीटल साइबर स्पेस में सुरक्षित रहने के तरीकों के बारे में जानना भी जरूरी है। एडीजी राजीव कृष्ण ने इसकी पहल की है। मंगलवार से एडीजी आगरा जोन का यूट्यूब चैनल शुरू हो रहा है। चैनल के वर्चुअल उद्घाटन में डीजीपी मुकुल गोयल भी मौजूद रहेंगे। चैनल लोगों को साइबर क्राइम से बचाव के तरीके सिखाएगा।

एडीजी जोन आगरा, राजीव कृष्ण ने बताया कि राष्ट्रीय अपराध रिकार्ड ब्यूरो के आंकड़ाें को देखें तो साइबर क्राइम का ग्राफ हर साल 65 फीसद बढ़ रहा है। अन्य किसी अपराध का ग्राफ इतनी तेजी से नहीं बढ़ा है। इंटरनेट का प्रयाेग करने वालों में विश्व में भारत दूसरे स्थान पर है। कोरोना महामारी के चलते स्कूल बंद होने से पढ़ाई आनलाइन हो गई है। वर्क फ्राम होम की संस्कृति बढ़ी है। बच्चे 24 घंटे में करीब 10 घंटे में मोबाइल और लैपटाप पर बिता रहे हैं। इंटरनेट के बढ़ते प्रयोग से उसका शिकार होने का खतरा भी उतनी ही तेजी से बढ़ा है।

एडीजी ने बताया कि जानकारी और सतर्कता ही लोगों को साइबर क्राइम का शिकार से होने से बचा सकती है। लोगों काे जागरूक करने के लिए साइबर पीस फाउंडेशन के साथ मिलकर जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। पहले चरण में जोन के आठ जिलों के 161 थानों के 824 पुलिसकर्मियों को एक महीने का प्रशिक्षण दिया गया। जिससे कि वह थानों पर आने वाले साइबर क्राइम के शिकार पीड़ितों की समस्या सुनकर उन्हें समझा सकें। इसके अलावा साइबर अपराध की विवेचना और अपराधी तक पहुंचने के तरीकों की जानकारी दी गई। साइबर विशेषज्ञ रक्षित टंडन इस अभियान में पुलिस से जुड़े हैं।

एडीजी जोन आगरा के यूट्यूब चैनल का मंगलवार को शाम चार बजे कार्यक्रम का उद्घाटन किया जाएगा। यूट्यूब चैनल पर एक घंटे की लाइव क्लास चलेगी। जिसमें लोगों को साइबर क्राइम से बचाने के तरीके सिखाए जाएंगे। एक घंटे के लाइव सेेशन का रिकार्ड किया गया वीडियाे भी अपलोड़ किया जा सकेगा। जिससे कि लाइव क्लास से वंचित लोग इसे दोबारा देख सकें।

अभियान से जु़ड़ी खास बातें

-10 हजार लोगों को जूम पर जोड़ा जाएगा। इसका लिंक भी शेयर किया जाएगा। जूम पर वेबीनार से जुड़े लोग एडीजी और साइबर विशेषज्ञों से अपने सवाल भी कर सकेंगे।

-इस पूरे अभियान में 28 सेशन होंगे। जोन के सभी आठ जिलों को इसमें शामिल किया जाएगा।

-पहले दिन का सेशन में मंगलवार की शाम को चार से पांच बजे का होगा। जिसमें साइबर शातिरों द्वारा किए जाने वाले आर्थिक अपराध के तरीकों और उनसे बचने के तरीकों की जानकारी दी जाएगी।

-पांच अगस्त को इसी विषय पर एक घंटे का सेशन होगा। तीसरे सेशन में इंटरनेट मीडिया के विभिन्न प्लेटफार्म का प्रयोग करते समय बरती जाने वाली सावधानियों के बारे में जानकारी दी जाएगी।

-चौथे सेशन में साइबर क्राइम से सुरक्षा के तरीकों की जानकारी दी जाएगी। महिलाओं व बच्चों के प्रति होने वाले साइबर क्राइम व उनसे बचने के तरीकों एवं कानूनी प्रावधन की जानकारी दी जाएगी।

क्या कहते हैं आंकड़े

65 फीसद: साइबर क्राइम का ग्राफ हर साल बढ़ रहा है।

56 करोड: भारत में इंटरनेट यूजर्स हैं। इंटरनेट यूजर्स के मामले में चीन के बाद भारत दूसरे स्थान पर है।

59 फीसद: व्यस्क यूजर्स में दो एक व्यस्क साइबर क्राइम का शिकार हो रहा है।

52 फीसद: यूजर्स को डिजीटल साइबर स्पेस में सुरक्षा के बारे में जानकारी नहीं है।

जागरूकता के लिए इन लिंक से जु़ड़ सकते हैं

- https://youtube.com/c/AdgZoneAgra

(ADG ZONE AGRA YOU tube channel )

- https://us02web.zoom.us/j/86359383168

(Zoom webinar link for 03/08/21)

Meeting id 86359383168

passcode 468042

chat bot
आपका साथी