Road Rage: आगरा में बाइक टकराने पर युवक को गोली मारी, पुलिस को मिली लूट की सूचना

Road Rage ताजगंज इनर रिंग रोड की घटना लूट की सूचना पर दौड़ी पुलिस। रोड रेज का निकला मामला घायल की हालत खतरे से बाहर। गोली लगने के बाद घायल युवक खुद बाइक चलाकर पहुंचा घर। पुलिस कर रही मामले की जांच।

By Tanu GuptaEdited By: Publish:Mon, 16 Aug 2021 02:57 PM (IST) Updated:Mon, 16 Aug 2021 02:57 PM (IST)
Road Rage: आगरा में बाइक टकराने पर युवक को गोली मारी, पुलिस को मिली लूट की सूचना
ताजगंज इनर रिंग रोड की घटना, लूट की सूचना पर दौड़ी पुलिस।

आगरा, जागरण संवाददाता। आगरा के ताजगंज इलाके में इनर रिंग रोड पर शनिवार की आधी रात को बाइक टकराने पर युवक को गोली मार दी। जो उसके पेट से पार होकर निकल गई। युवक के स्वजन ने लूटपाट के विराेध पर गोली मारने की सूचना पुलिस को दे दी। फोर्स मौके पर पहुंच गया। मामला रोड रेज का निकला। घायल की हालत खतर से बाहर है।

इंस्पेक्टर ताजगंज उमेश चंद्र त्रिपाठी के अनुसार घटना शनिवार की आधी रात की है। ताजगंज के नगला अरहर का रहने वाले जगदीश पुत्र गोपीचंद टाइल्स लगाने का काम करता है। वह बाइक से घर लौट रहा था। ताजगंज में इनर रिंग रोड पर बाइक सवार युवकों ने उसे टक्कर मार दी। बाइक पर तीन युवक सवार थे। जगदीश ने युवकों द्वारा गलत साइड से आने का विरोध किया।जिसे लेकर युवकों से उसका विवाद होने लगा।

युवकों ने गाली-गलौज और मारपीट शुरू कर दी। उसने स्वजन को बुलाने के लिए फाेन मिलाने का प्रयास किया। इस बीच एक युवक ने उसे तमंचे से गोली मार दी। जाे जगदीश के पेट के पार हो गई। फायरिंग की आवाज से आसपास के लोगों के वहां जुटने की आशंका पर हमलावर भाग गए। जगदीश घायल हालत में बाइक चलाकर घर पहुंचा। उसने स्वजन को घटना की जानकारी दी। पुलिस को लूट के प्रयास के दाैरान गोली मारने की सूचना मिली तो वह मौके पर पहुंच गई।

इंस्पेक्टर ने बताया मामला लूटपाट का नहीं रोड रेज का था। घायल की हालत खतरे से बाहर है। हमलावरों का सुराग लगा उनकी गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। 

chat bot
आपका साथी