Breaking: आगरा ISBT पर हादसा, NHAI की करतूत के चक्‍कर में गई युवक की जान

आइएसबीटी के पास बलूनी स्‍कूल के सामने बनाया है कट। जबकि ट्रांसपोर्ट नगर और आइएसबीटी के कट कर दिए गए बंद। लोडर टेंपो ने मारी बाइक में टक्कर बाइक सवार दूसरा युवक घायल। मृतक युवक बल्‍केश्‍वर का था रहने वाला।

By Prateek GuptaEdited By: Publish:Sat, 28 Nov 2020 12:13 PM (IST) Updated:Sat, 28 Nov 2020 12:13 PM (IST)
Breaking: आगरा ISBT पर हादसा, NHAI की करतूत के चक्‍कर में गई युवक की जान
आगरा आइएसबीटी पर दुर्घटना में युवक की मौत के बाद दुर्घटनाग्रस्‍त बाइक।

आगरा, जागरण संवाददाता। आगरा में एनएनएआइ का काम बिल्‍कुल मनमानी पर चल रहा है, इसका खामियाजा यह हुआ कि शनिवार सुबह एक युवक की जान चली गई है। आइएसबीटी पर फ्लाइओवर बनाए जाने को लेकर हाईवे का कट बंद कर दिया गया है। इसके आगे एनएचएआइ ने बलूनी स्कूल के सामने कट बनाया है। इस नए कट पर शनिवार सुबह हादसा हो गया। लोडर टेंपो ने बाइक को चपेट में ले लिया। बाइक चला रहे युवक की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि पीछे बैठा युवक घायल हो गया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

हादसा शनिवार सुबह 10.30 बजे हुआ। बल्केश्वर से रजवाड़ा निवासी 24 वर्षीय निक्की अपने साथी आकाश को बाइक पर बैठाकर सिकंदरा की ओर जा रहे थे। बलूनी कट पर पहुंचते ही पीछे से आए लाेडर टेंपो ने बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर के बाद लोडर टेंपो लेकर चालक भाग गया। हादसे में निक्की की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि साथी आकाश घायल हो गया। राहगीर ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने घायल को अस्पताल में भर्ती करा दिया। उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। निक्की के भाई विशाल ने बताया कि निक्की और आकाश एक फैक्ट्री में काम करते हैंं। दोनों सुबह घर से फैक्ट्री जाने को निकले थे। थोड़ी देर बाद ही उन्हें मौत की खबर मिल गई। इसके बाद घर में कोहराम मच गया है। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि निक्की बाइक से सीधा जा रहा था। कट पर कई वाहन मुड़ रहे थे। तभी पीछे से आए लोडर टेंपो ने उन्हें चपेट में ले लिया।

गाय से बाइक टकराने से पिता-पुत्री घायल

जैतपुर कला निवासी देवेंद्र शुक्रवार रात नौ बजे आठ वर्षीय बेटी कीर्ति के बाइक पर लेकर आगरा से घर लौट रहे थे। तभी बाह में किंदर मोड़ के पास अचानक बाइक के सामने गायब गाय आ गई। इसके बाद बाइक का संतुलन बिगड़ गया और गाय से टकराकर सड़क पर गिर पड़ी। देवेंद्र और उनकी बेटी भी घायल हो गई। दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

chat bot
आपका साथी