Suicide Case in Agra: आगरा के कालिंदी विहार में पेड़ पर फंदे से लटका मिला युवक का शव

Suicide Case in Agra गृह क्लेश के चलते युवक के खुदकुशी करने की आशंका। कालिंदी विहार में रविवार रात फीट रोड के किनारे एक पेड़ से युवक लटका हुआ था। पेड़ की डाल से रस्सी का फंदा उसके गले में था।

By Tanu GuptaEdited By: Publish:Mon, 22 Feb 2021 11:52 AM (IST) Updated:Mon, 22 Feb 2021 11:52 AM (IST)
Suicide Case in Agra: आगरा के कालिंदी विहार में पेड़ पर फंदे से लटका मिला युवक का शव
गृह क्लेश के चलते युवक के खुदकुशी करने की आशंका।

आगरा, जागरण संवाददाता। एत्माद्दौला के कालिंदी विहार में रविवार देर रात एक युवक ने खुदकुशी कर ली।उसका शव सड़क किनारे पेड़ पर बंधे रस्सी के फंदे से लटका मिला। पुलिस गृह क्लेश में खुदकुशी की आशंका जता रही है।

कालिंदी विहार में रविवार रात फीट रोड के किनारे एक पेड़ से युवक लटका हुआ था। पेड़ की डाल से रस्सी का फंदा उसके गले में था। रात दो बजे किसी राहगीर की नजर उस पर पड़ी। उसने पुलिस को सूचना दे दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर युवक को फंदे से नीचे उतारा। तब तक उसकी सांसें थम चुकी थीं। जेब से मिले आधार कार्ड से उसकी शिनाख्त चंदन नगर निवासी 33 वर्षीय नौसाद पुत्र धनपाल के रूप में हुई। सोमवार सुबह पुलिस उसके चंदन नगर स्थित घर पहुंची। इंस्पेक्टर एत्माद्दौला संजय कुमार त्यागी ने बताया कि नौसाद तीन वर्ष से घर लेकर यहां पत्नी और दो बच्चों के साथ रह रहा था। वह मजदूरी करता था। रात को घर में झगड़ा होने के बाद वह घर से चला गया था। इसके बाद वह घर वापस नहीं आया। पत्नी ने अपने स्तर से जानकारी की, लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला। देर रात युवक ने फंदे से लटककर खुदकुशी कर ली। स्वजन और आसपास के लोगों से हुई बात के आधार पर खुदकुशी का कारण गृह क्लेश प्रतीत हो रहा है। युवक की जेब से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। इसलिए अभी अन्य बिंदुओं पर भी जांच कर रही है। 

chat bot
आपका साथी