जिला पंचायत में युवाओं का दबदबा

51 में से 36 सदस्य 50 वर्ष के कम उम्र के जीतकर आए

By JagranEdited By: Publish:Sat, 15 May 2021 11:30 PM (IST) Updated:Sat, 15 May 2021 11:30 PM (IST)
जिला पंचायत में युवाओं का दबदबा
जिला पंचायत में युवाओं का दबदबा

आगरा, जागरण संवाददाता। इस बार जिला पंचायत के सदन में युवाओं का दबदबा रहेगा। क्योंकि 50 वर्ष से कम उम्र के 36 सदस्य चुनकर आए हैं। इनमें भी सबसे अधिक संख्या 30 से 40 वर्ष के युवा सदस्यों की है। इस उम्र के दायरे वाले 17 सदस्य चुनाव जीते हैं। 60 वर्ष से अधिक उम्र के सिर्फ एक ही प्रत्याशी की जीत हुई है।

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव खत्म हो चुका है। अब जिला, क्षेत्र व ग्राम पंचायतों का गठन होना है। शासन से किसी भी दिन इनके गठन की तारीखों की घोषणा हो सकती है। जिला पंचायत के सदन में इस बार सबसे अधिक संख्या 30 से 40 उम्र के युवा सदस्यों की होगी। इस उम्र के 17 सदस्य चुने गए हैं। 40 से 50 साल के बीच के 11 और 20 से 30 साल के बीच के 8 सदस्य चुने गए हैं। हालांकि 50 से 60 साल के बीच की सदस्यों की भी संख्या कम नहीं है। इस उम्र के दायरे वाले 14 सदस्य जिला पंचायत सदस्य चुने गए हैं। सबसे कम और अधिक उम्र के सदस्य

कहते हैं राजनीति में कोई उम्र नहीं होती। चुनाव लड़ने की निम्नतम उम्र तो निर्धारित है लेकिन अधिक उम्र की कोई सीमा नहीं है। वार्ड 34 से जिला पंचायत सदस्य का चुनाव जीते जगदीश प्रसाद को ही ले लीजिए। उन्होंने 70 साल की उम्र में यह चुनाव जीतकर दूसरे युवा प्रत्याशियों को धूल चटा दी। जगदीश प्रसाद जिले के सबसे अधिक उम्र के जिला पंचायत सदस्य चुने गए हैं। वहीं, सबसे कम उम्र की सदस्य वार्ड 43 से चुनी गईं हैं। इस वार्ड से 23 साल की आरती सदस्य हैं। भाजपा-बसपा के बीच कुर्सी की जंग

जिला पंचायत अध्यक्ष के लिए भाजपा व बसपा में रस्साकशी चल रही है। भाजपा समर्थित जहां 19 सदस्य चुनाव जीते हैं वहीं, बसपा के समर्थन से 18 सदस्य जिला पंचायत के सदन में पहुंचे हैं। दोनों ही दलों की ओर से अध्यक्ष पद की दावेदारी की जा रही है।

chat bot
आपका साथी