यमुना भक्तों ने सरकार को याद दिलाया वादा

यमुना की सफाई और ताज के डाउन स्ट्रीम में बैराज बनाने की मांग आनलाइन पिटीशन पर अब तक हो चुके हैं हजार से अधिक साइन

By JagranEdited By: Publish:Thu, 28 Oct 2021 08:45 PM (IST) Updated:Thu, 28 Oct 2021 08:45 PM (IST)
यमुना भक्तों ने सरकार को याद दिलाया वादा
यमुना भक्तों ने सरकार को याद दिलाया वादा

आगरा, जागरण संवाददाता । एत्माद्दौला व्यू प्वाइंट पर गुरुवार शाम यमुना भक्तों ने सभा का आयोजन कर केंद्र व प्रदेश सरकार को वादे व घोषणाएं याद दिलाईं। यमुना की सफाई व ताजमहल के डाउन स्ट्रीम में बांध बनवाने की मांग दोहराई। वहीं, रिवर कनेक्ट कैंपेन द्वारा चेंज डाट ओआरजी (ष्द्धड्डठ्ठद्दद्ग.श्रह्मद्द) पर यमुना के पुनरुद्धार को की गई आनलाइन पिटीशन पर दुनियाभर से एक हजार से अधिक साइन हो चुके हैं। पहली बार डिजिटल प्लेटफार्म पर उठाए गए आगरा के मुद्दे को लोगों का भरपूर समर्थन मिल रहा है।

सभा में रिवर कनेक्ट कैंपेन के ब्रज खंडेलवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यमुना को स्वच्छ करने का मुद्दा उठाया था। केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने आगरा से दिल्ली के बीच स्टीमर सेवा पर्यटकों के लिए शुरू करने की बात कही रुह्म। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ताजमहल के डाउन स्ट्रीम में बैराज बनाने की घोषणा की थी। इस दिशा में आज तक कुछ नहीं हुआ है। यमुना दुर्दशा का शिकार है। सभा में डा. देवाशीष भट्टाचार्य, नरेस पारस, शबाना खंडेलवाल, पदमिनी अय्यर, नंदन श्रोत्रिय, जुगल श्रोत्रिय आदि मौजूद रहे। यह हैं प्रमुख मांगें

-यमुना की सफाई हो और उसमें डिसिल्टिग व ड्रेजिग की जाए।

-ब्रज मंडल में यमुना के डूब क्षेत्र में हुए अवैध निर्माण ध्वस्त कराए जाएं।

-साल भर नदी में निश्चित जल स्तर रखा जाए। यह नदी और जलचरों को जीवित रखने के लिए आवश्यक है।

-वादे के मुताबिक ताजमहल के डाउन स्ट्रीम में बैराज बनाया जाए।

-आगरा की सभी नदियां संरक्षित की जाएं।

-दिल्ली से आगरा के बीच स्टीमर-फेरी सर्विस शुरू हो।

-यमुना में गिरने वाले नालों को टैप कर डायवर्ट किया जाए।

-रिवर पुलिस को सक्रिय किया जाए।

-यमुना किनारे घाटों का जीर्णोद्धार हो।

-यमुना नदी जल बंटवारे के एग्रीमेंट को रिव्यू किया जाए।

-नदी को प्रदूषित करने वालों को चिह्नित कर कार्रवाई की जाए।

chat bot
आपका साथी