अभिषेक बच्चन के लिए महिला प्रशंसक ने लिखे गीत

फतेहपुर सीकरी की लक्ष्मी सिंह विनीता दस वर्ष से हैं जूनियर बचन की फिल्मों की दीवानी एक घंटे इंतजार के बाद अभिषेक की झलक देख खुशी से खिल उठे चेहरे

By JagranEdited By: Publish:Fri, 26 Feb 2021 07:00 PM (IST) Updated:Fri, 26 Feb 2021 07:00 PM (IST)
अभिषेक बच्चन के लिए महिला प्रशंसक ने लिखे गीत
अभिषेक बच्चन के लिए महिला प्रशंसक ने लिखे गीत

आगरा, जागरण संवाददाता। दस साल से अभिषेक की फिल्मों और एक्टिंग की दीवानी महिला ने उनकी प्रशंसा में गीत और कविताएं लिख दीं। अपने पसंदीदा अभिनेता द्वारा सेंट्रल जेल में शूटिग करने का पता चला तो सहेली के साथ वहां पहुंच गई। वह अभिनेता को समर्पित कविताएं सुनाना चाहती थी। एक घंटे इंतजार के बाद जूनियर बच्चन की झलक मिली तो चेहरा खुशी से खिल उठा।

फतेहपुर सीकरी इलाके की रहने वाली 35 वर्षीय लक्ष्मी सिंह तीन बच्चों की मां है। उन्होंने बताया कि अभिषेक की पहली फिल्म रिफ्यूजी से उनकी प्रशंसक हैं। उनकी हर फिल्म देखी है। अभिषेक की प्रशंसक होने का पता उसके पति और बच्चों को भी है। वे अभिनेता की प्रशंसा में दस से ज्यादा गीत और कविताएं लिख चुकी हैं, जो वे अभिषेक को सुनाना चाहती हैं। लक्ष्मी की तरह ही विनीता अग्रवाल भी अभिषेक की प्रशंसक हैं।

दोनों ने बताया कि गुरुवार की शाम को उन्हें पता चला कि उनके पसंदीदा अभिनेता अभिषेक बच्चन सेंट्रल जेल में फिल्म दसवीं की शूटिग कर रहे हैं। शुक्रवार की सुबह वह अपने घरों से अभिषेक के दीदार को निकल पड़ीं। दोपहर 12 बजे सेंट्रल जेल पहुंची। लक्ष्मी और विनीता के करीब एक घंटे के इंतजार के बाद जेल का मुख्य द्वार खुला। अभिषेक को बाहर आता देख दोनों खुश हो गईं।

इस दौरान गेट पर खड़े कुछ प्रशंसकों ने आवाज दी, अभिषेक ने हाथ हिलाकर उनका अभिवादन किया। लक्ष्मी अपनी कविता और गीत अभिषेक बच्चन को नहीं सुना सकीं। वह इस बात से भी खुश थीं कि अपने पसंदीदा अभिनेता को रूबरू देख सकीं। ऐसा लग रह था जैसे उनकी वर्षो की साद पूरी हो गई।

chat bot
आपका साथी