थाने में महिला पुलिस ने जाना युवतियों का दर्द

देहात अंचल के थानों में हेल्प डेस्क पर पहुंचीं कई शिकायतें। कई जगह पुलिस अधिकारियों ने मौके पर भेजा फोर्स

By JagranEdited By: Publish:Sun, 25 Oct 2020 06:10 AM (IST) Updated:Sun, 25 Oct 2020 06:10 AM (IST)
थाने में महिला पुलिस ने जाना युवतियों का दर्द
थाने में महिला पुलिस ने जाना युवतियों का दर्द

जेएनएन, आगरा। ग्रामीण अंचल के थानों में महिला हेल्प डेस्क शुरू होते ही वहा शिकायतें लेकर महिला और युवतियां आने लगी हैं। बाह में पहुंची शिकायत का निवारण नहीं हो सका। वहीं फतेहाबाद में पारिवारिक विवाद की शिकायत आई। खेरागढ़ में तीन शिकायतों में से दो का निस्तारण हो गया। बरहन में एक युवती ने अश्लील वीडियो व मैसेज भेजने का एक मुकदमा दर्ज कराया है।

बाह सर्किल के चित्राहाट, जैतपुर, खेड़ा राठौर, बासौनी में शिकायत के मामले शून्य रहे।

फतेहाबाद के प्रभारी निरीक्षक प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि शनिवार को रूबी देवी पत्‍‌नी राजेश निवासी कालीनगर की ओर से शिकायत की गई थी। डेस्क प्रभारी प्रियंका ने तत्काल पुलिस भेजकर राजेश और उसके परिजनों को थाने बुला समझौता करा दिया।

खेरागढ़ थाना में शनिवार को तीन शिकायतें पहुंची। सालेनगर से दो महिला शिकायत लेकर पहुंची, जिनका निस्तारण हो गया। वहीं जगनेर के भवनई से शिकायत लेकर पहुंची महिला की शिकायत का निस्तारण नहीं हो सका है।

शनिवार को थाना बरहन में एक छात्रा अपनी मा के साथ शिकायत लेकर पहुंची। उसने गाव के एक युवक पर फेसबुक पर अश्लील वीडियो तथा मैसेज पोस्ट करने का आरोप लगाया है।

फतेहपुर सीकरी में शनिवार को गाव खेड़ा जाट निवासी अतर देवी ने शिकायत की कि घर के सामने गाड़ी खड़ा करने की मना करने पर उसके घर में घुसकर मारपीट की गई, जिसमें वह व उसका पुत्र सुरेंद्र घायल हो गया। घायलों का मेडिकल कराया है।

एत्मादपुर थाने में महिला हेल्प डेस्क पर शनिवार को दो शिकायतें आई। गांव शेखपुरा निवासी नीतू अपने पति महेश द्वारा मारपीट की शिकायत लेकर पहुंची। वहीं गांव गढ़ी बच्ची निवासी नीलम घर के बाहर रखी ईट चोरी की शिकायत लेकर पहुंची। दोनों मामलों में जांच शुरू कर दी गई है।

शमसाबाद थाने में महिला डेस्क पर शनिवार को छह शिकायतें आई जिसमें से पांच का निस्तारण किया गया। खेरागढ़ और किरावली में हेल्प डेस्क शुरू

खेरागढ़ तहसील मुख्यालय पर महिला हेल्प डेस्क का शुभारंभ राजस्व निरीक्षक दीपक कुमार व महेंद्र सिंह ने किया। अंकित मित्तल, विमल बाबू, फिरोज, रणवीर सिंह, धीरज आदि मौजदू रहे। किरावली में शनिवार को महिला हेल्प डेस्क का शुभारंभ तहसीलदार राजू कुमार और नायब तहसीलदार सत्यप्रकाश ने किया। केपी सिंह, मनोज उपाध्याय, राजेश ओझा, मोनू शर्मा, राजकुमार शर्मा आदि मौजूद रहे। सोमवार को मुख्यमंत्री करेंगे अनावरण

संसू, किरावली: महिला हेल्प डेस्कों का सोमवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ विधिवत अनावरण करेंगे। इस दौरान किसी एक तहसील मुख्यालय पर वर्चुअल संवाद भी संभव है। तहसील प्रशासन ने इस संदर्भ में तैयारिया शुरू कर दी हैं।

chat bot
आपका साथी