आगरा में ब्लाक प्रमुख के पति ने पीट दीं महिलाएं, वीडियो इंटरनेट मीडिया में हुआ वायरल

घटना 14 नवंबर की सुबह की है। गांव अरताैनी निवासी बैजनाथ सिंह अपने घर का लेंटर डलवा रहे थे। इसी दौरान बिचपुरी ब्लाक प्रमुख के पति सोनू दिवाकर आदि वहां आए और अपने लोगों के साथ परिवार की महिलाओं के साथ मारपीट की।

By Prateek GuptaEdited By: Publish:Wed, 24 Nov 2021 09:46 AM (IST) Updated:Wed, 24 Nov 2021 09:46 AM (IST)
आगरा में ब्लाक प्रमुख के पति ने पीट दीं महिलाएं, वीडियो इंटरनेट मीडिया में हुआ वायरल
ब्‍लॉक प्रमुख के पति पर मारपीट करने का आरोप लगा है।

आगरा, जागरण संवाददाता। सिकंदरा क्षेत्र में ब्लाक प्रमुख पति का महिलाओं को पीटने का वीडियो मंगलवार को इंटरनेट मीडिया में वायरल हो गया। मारपीट की घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। पीड़ित का आरोप है कि पुलिस कार्रवाई नहीं कर रही। वहीं, ब्लाक प्रमुख पति ने मारपीट की घटना से इंकार किया है। मामले में एसपी सिटी विकास कुमार का कहना है कि जांच की जा रही है। घटना 14 नवंबर की सुबह की बताई गई है। सिकंदरा के गांव अरताैनी निवासी बैजनाथ सिंह अपने घर का लेंटर डलवा रहे थे। उनका आरोप है कि वह भी अन्य मकानों की तरह अपने घर का छज्जा निकाल रहे थे। इसी दौरान बिचपुरी ब्लाक प्रमुख ममता दिवाकर के पति सोनू दिवाकर आदि वहां आए। उन्होंने गाली-गलौज कर काम रुकवा दिया। इसके बाद परिवार की महिलाओं के साथ मारपीट की। वह थाने पर शिकायत करने गए, लेकिन उनकी सुनवाई नहीं हुई। वहीं, ब्लाक प्रमुख पति का कहना है कि उन्होंने कोई झगड़ा नहीं किया। वह मंदिर के पत्थर का विवाद सुलझाने के लिए बातचीत करने गए थे। एसपी सिटी विकास कुमार ने बताया मामले की जांच की जा रही है।

chat bot
आपका साथी