यहां मतदान के लिए पुरुषों से ज्यादा जागरूक रहीं महिलाएं

जिला क्षेत्र व ग्राम पंचायत सदस्य और प्रधान पदों के लिए 72.12 फीसद हुआ मतदान - 71.78 फीसद पुरुष और 72.51 फीसद महिलाओं ने किया मताधिकार का प्रयोग

By JagranEdited By: Publish:Fri, 16 Apr 2021 10:30 PM (IST) Updated:Fri, 16 Apr 2021 10:30 PM (IST)
यहां मतदान के लिए पुरुषों से ज्यादा जागरूक रहीं महिलाएं
यहां मतदान के लिए पुरुषों से ज्यादा जागरूक रहीं महिलाएं

आगरा, जागरण संवाददाता। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के मतदान को लेकर पुरुषों से कहीं अधिक महिलाएं जागरूक रहीं। जिला, क्षेत्र व ग्राम पंचायत सदस्य और प्रधान पदों के लिए 72.12 फीसद मतदान हुआ। इसमें 71.78 फीसद पुरुष और 72.51 फीसद महिलाएं शामिल हैं। 250 बूथों पर सौ फीसद मतदान हुआ। फतेहपुरसीकरी ब्लाक में सबसे अधिक 81.27 फीसद मतदान हुआ है। वर्ष 2015 के चुनाव में भी फतेहपुरसीकरी ब्लाक मतदान में अव्वल रहा था। जिले में 20.27 लाख वोटर हैं। इनमें 10.95 लाख पुरुष और 9.31 लाख महिलाएं हैं। डीएम प्रभु एन सिंह ने बताया कि 14.61 लाख वोटरों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इनमें 7.86 लाख पुरुष और 6.75 लाख महिलाएं शामिल हैं। बाह ब्लाक में सबसे कम 63.98 फीसद मतदान हुआ।

नहीं किया गया जागरूक : पंचायत चुनाव में जिला निर्वाचन कार्यालय द्वारा मतदाताओं को जागरूक करने के लिए कोई अभियान नहीं चलाया गया। न ही कोई रैली निकाली गई। इसके बाद भी 72.12 फीसद मतदान हुआ है।

सरकारी कार्यालयों में चुनाव की छाई रही खुमारी

कलक्ट्रेट हो या फिर नगर निगम, एडीए या तहसील सदर, अधिकांश सरकारी कार्यालयों में चुनाव की खुमारी छाई रही। अफसर और कर्मचारियों की संख्या कम रही। कलक्ट्रेट में अफसर दोपहर एक बजे के बाद पहुंचे। दरअसल, पंचायत चुनाव में संबंधित कार्यालयों के 70 से 80 फीसद कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई थी। मतदान के ठीक अगले दिन कर्मचारियों को एक दिन का अवकाश दिया जाता है।

यह है मतदान की स्थिति

ब्लाक का नाम, पुरुषों ने किया मतदान, महिलाओं ने किया मतदान, कुल मतदान

- एत्मादपुर, 70.73, 71.14, 70.91

- खंदौली, 72.25, 71.30, 71.82

- बिचपुरी, 64.64, 64.25, 64.46

- अकोला, 66.34, 67.93, 67.03

- बरौली अहीर, 72.34, 72.80, 72.55

- अछनेरा, 78.67, 79.75, 79.17

- फतेहपुरसीकरी, 80.08, 82.64, 81.27

- जगनेर, 74.04, 77.19, 75.48

- खेरागढ़, 74.17, 75.16, 74.63

- सैंया, 75.61, 73.79, 74.78

- शमसाबाद, 70.83, 71.10, 70.95

- फतेहाबाद, 75.25, 76.17, 75.67

- पिनाहट, 68.02, 69.02, 68.48

- बाह, 63.22, 64.89, 68.48

- जैतपुरकलां, 69.61, 70.31, 69.93

(मतदान फीसद में है।)

chat bot
आपका साथी