बरहन में बुखार से बच्ची समेत महिला की मौत

अब तक चार बचों समेत आठ की हो चुकी है मौत

By JagranEdited By: Publish:Sun, 26 Sep 2021 06:10 AM (IST) Updated:Sun, 26 Sep 2021 06:10 AM (IST)
बरहन में बुखार से बच्ची समेत महिला की मौत
बरहन में बुखार से बच्ची समेत महिला की मौत

जागरण टीम, आगरा। देहात अंचल में बीमारी पर शिकंजा नहीं कसा जा रहा। शनिवार को बरहन क्षेत्र में बच्ची समेत महिला की बुखार से मौत हो गई। इसी के साथ क्षेत्र में अब तक चार बच्चों समेत सात की मौत हो चुकी है।

बरहन के नगला अड़ू निवासी हरवीर धाकरे की सात वर्षीय बेटी मानवी छह दिन से बीमार थी। स्वजन उसका इलाज पास के ही झोलाछाप से करा रहे थे। हरवीर ने बताया कि शनिवार सुबह तबीयत बिगड़ने पर मानवी को अस्पताल ले जा रहे थे, तभी उसने दम तोड़ दिया। तीन वर्ष पूर्व हरवीर के घर में आग लग गई थी। इसकी चपेट में आकर मानवी के हाथ-पैर झुलस गए थे। वहीं पास के ही गांव सराय जयराम निवासी चंद्रपाल की 35 वर्षीय पत्‍‌नी सुमन को तीन दिन पूर्व बुखार आया था। चंद्रपाल ने बताया कि उसे फीरोजाबाद के नर्सिंगहोम में भर्ती कराया गया था। शनिवार सुबह तबीयत बिगड़ने पर सुमन की मौत हो गई। सुमन के तीन बच्चे हैं। बुखार से डेढ़ माह के बच्चे की मौत, हंगामा

जागरण टीम, आगरा। बुखार से पीड़ित डेढ़ माह के बच्चे की मौत हो गई। गुस्साए स्वजन ने अस्पताल के कंपाउंडर पर गलत इंजेक्शन लगाने का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। वहीं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक डा. जितेंद्र वर्मा का कहना है कि बच्चे की हालत नाजुक थी। उसका पेट फूल रहा था। आगरा रेफर कर दिया था। एंबुलेंस आती इससे पहले ही उसने दम तोड़ दिया। स्वजन का आरोप निराधार है।

झरनापुरा, बासौनी निवासी रामवीर ने बताया कि उनके डेढ़ माह के बेटे को दो दिन से बुखार था। उसका इलाज प्राइवेट चिकित्सक के यहां चल रहा था। उसने बच्चे को आगरा रेफर कर दिया। इसके बाद शनिवार को स्वजन उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर ले गए। रामवीर के मुताबिक अस्पताल के कंपाउंडर ने गलत इंजेक्शन लगाया। इसके बाद बच्चे की तबीयत बिगड़ गई। कुछ ही देर में उसने दम तोड़ दिया। इससे गुस्साए स्वजन ने अस्पताल में हंगामा किया। पिनाहट में बुखार से मृत बच्चों के घर पहुंचे सांसद व विधायक

जागरण टीम, आगरा। सांसद, विधायक समेत कई नेता शनिवार को बुखार से मृत बच्चों के घर पहुंचे और उन्हें ढांढस बंधाया। शनिवार तीसरे पहर चार बजे सांसद राजकुमार चाहर, क्षेत्रीय विधायक पक्षालिका सिंह, फतेहाबाद के विधायक जितेंद्र वर्मा, पूर्व मंत्री रामसकल गुर्जर पूर्व प्रधान रवि पांडेय के घर पिनाहट में पहुंचे। यहां पूर्व प्रधान के 14 वर्षीय बेटे छोटू की बुखार से मौत हो गई थी। इसके बाद सभी नेता सूबेदार पुरा में गायत्री, राटौटी निवासी प्राची, चांदनी चौक निवासी अमन और सुमन, मेदीपुरा निवासी प्रज्ञा, पड़ुआपुरा निवासी नंदिनी के घर गए। उनके स्वजन को सांत्वना दी। इस दौरान सीएचसी के अधीक्षक डा. विजय कुमार, भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष पंकजा शर्मा, निखिल गुप्ता, गौरव गुप्ता, सतीश परिहार आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी