Misdeed Case in Agra: ताजगंज में स्पा सेंटर में महिला से दुष्कर्म, संचालक के खिलाफ मुकदमा

Misdeed Case in Agra स्पा सेंटर में काम कर चुकी महिला ने नौ माह पहले दुष्कर्म का लगाया आरोप। अरोमा स्पा सेंटर के संचालक और उसके साथी के खिलाफ मुकदमा दर्ज। महिला का मेडिकल कराया है। मुकदमे की विवेचना के बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

By Tanu GuptaEdited By: Publish:Wed, 23 Jun 2021 02:08 PM (IST) Updated:Wed, 23 Jun 2021 02:08 PM (IST)
Misdeed Case in Agra: ताजगंज में स्पा सेंटर में महिला से दुष्कर्म, संचालक के खिलाफ मुकदमा
आगरा के आरोमा स्पा सेंटर में महिला के साथ हुआ दुष्कर्म।

आगरा, जागरण संवाददाता। ताजगंज क्षेत्र में स्थित अरोमा स्पा सेंटर के संचालक पर महिला ने दुष्कर्म का आरोप लगाया है। महिला ने स्पा सेंटर संचालक और उसके साथी के खिलाफ ताजगंज थाने में मुकदमा दर्ज करा दिया है। उसका आरोप है कि संचालक ने नौ माह पहले उससे दुष्कर्म कर किसी तरह फोटो खींच लिए। अब उन्हें वायरल करने की धमकी दे रहा है। महिला को धमकाने में स्पा सेंटर संचालक का साथी भी नामजद है।

जगदीशपुरा क्षेत्र की महिला के पति की बीमारी से मौत हो गई थी। एक वर्ष पहले महिला की मुलाकात ताजगंज के गोबर चौकी निवासी रिंकू से हुई। रिंकू का ताजगंज क्षेत्र में ही अरोमा बाडी स्पा सेंटर है। महिला को रिंकू ने आठ हजार रुपये प्रतिमाह की नौकरी पर रख लिया। महिला का कहना है कि काफी समय तक वह नौकरी करती रही। सितंबर 2020 में रिंकू ने अपने स्पा सेंटर में महिला से दुष्कर्म किया। उसने मुंह न खोलने की धमकी दी थी। इसके बाद महिला ने स्पा सेंटर से नौकरी छोड़ दी।

उसका आरोप है कि 15 जून को रिंकू अपने साथी विनय प्रताप उर्फ वीपी के साथ उसके घर पहुंचा। उससे स्पा सेंटर में काम करने को कहा। मना करने पर उसने महिला के आपत्तिजनक फोटो वायरल करने की धमकी दी। उसने फोटो स्पा सेंटर में भी चोरी से खींचे लिए होंगे। इसकी महिला को जानकारी नहीं थी। उसके धमकी देने के बाद महिला ने ताजगंज थाने में तहरीर दे दी। इंस्पेक्टर ताजगंज उमेश चंद्र त्रिपाठी ने बताया कि दुष्कर्म और धमकी देने की धारा में रिंकू और उसके साथी विनय प्रताप के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। महिला का मेडिकल कराया है। मुकदमे की विवेचना के बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। 

chat bot
आपका साथी