मैनपुरी में पति ने की पत्‍नी की बट्टे से मारकर हत्‍या और प्रेमी पर लगाया आरोप

सुनीता के पति अरविंद ने पुलिस को बताया कि सुनीता के प्रेम संबंध गांव के एक युवक के साथ थे। वह संबंधों का विरोध करता था। इसलिए सुनीता उससे नाराज हो गई थी। वापस लौटने पर कल रात पति पत्‍नी में झगड़ा हुआ।

By Prateek GuptaEdited By: Publish:Sat, 09 Oct 2021 10:39 AM (IST) Updated:Sat, 09 Oct 2021 10:39 AM (IST)
मैनपुरी में पति ने की पत्‍नी की बट्टे से मारकर हत्‍या और प्रेमी पर लगाया आरोप
मैनपुरी में महिला सुनीता की हत्‍या शुक्रवार देर रात कर दी गई।

आगरा, जेएनएन। मैनपुरी के थाना बिछवां क्षेत्र के गांव नगला खगी में युवक ने अपनी पत्नी की मारपीट के बाद बट्टे से सिर कुचल कर हत्या कर दी। घटना की रिपोर्ट मृतका के भाई ने दर्ज कराई है। गांव के लोग घटना को लेकर कुछ भी कहने के लिए तैयार नहीं है।

नगला खगी निवासी अरविंद का विवाह 15 साल पहले सुनीता निवासी गांव बनहार थाना भाेगांव के साथ हुआ था। सुनीता के तीन बच्चे हुए। जिनका नाम बविता, सविता और सोनू है। पिछले कुछ समय से पति-पत्नी के बीच विवाद चल रहा था। आए दिन मारपीट होती रहती थी। एक अक्टूबर को सुनीता घर छोड़कर चली गई थी। पांच दिन बाद वापस लौट आई। उसके बाद फिर पति-पत्नी में विवाद होने लगा।

शुक्रवार रात परिवार के सभी लोग घर के बाहर बरामदे में सो रहे थे। रात करीब एक बजे पुलिस को सूचना मिली कि, कुछ लोगों ने सुनीता की पीट-पीट कर बेरहमी से हत्या कर दी है। इस पर एसओ बिछवां विदेश कुमार त्यागी मौके पर पहुंच गए। घटना स्थल पर सुनीता का खून से सना शव जमीन पर पड़ा था। अरविंद ने अज्ञात लोगों पर हत्या का आरोप लगाया। पुलिस के पहुंचने के बाद ही गांव के लोग मौके पर पहुंचे। गांव के लोग कोई जानकारी दे पाने की स्थिति में नहीं थे।

जानकारी मिलने पर मायके वाले भी मौके पर पहुंच गए। मृतका के भाई प्रशांत ने पति अरविंद के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। घटना स्थल पर पड़ा खून से सना बट्टा पड़ा हुआ था। जिसे पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है। सुबह बच्चों से हुई पूछताछ में उन्होंने बताया कि अरविंद ने ही पत्नी की हत्या की है। एएसपी मधुवन कुमार सिंह ने मौके पर पहुंच कर घटना स्थल का निरीक्षण किया है। उन्होंने बताया कि आरोपित के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

पति ने लगाया प्रेमी पर हत्या कराने का आराेप

सुनीता के पति अरविंद ने पुलिस को बताया कि सुनीता के प्रेम संबंध गांव के एक युवक के साथ थे। वह संबंधों का विरोध करता था। इसलिए सुनीता उससे नाराज हो गई थी। एक अक्टूबर काे सुनीता घर के जेवर लेकर अपने प्रेमी के साथ चली गई थी। इस घटना की तहरीर उसने थाने में दी थी। अरविंद अब भी प्रेमी पर ही आरोप लगा रहा है। पुलिस को अरविंद द्वारा सुनाई गई कहानी पर भरोसा नहीं है।

मासूम आंखों के सामने कर दिया मां का कत्ल

बरामदे में तीन चारपाइयां बिछी थी। एक पर अरविंद, दूसरी पर सुनीता और उसका पांच वर्षीय पुत्र सोनू और तीसरी चारपाई 12 वर्षीय बविता और 10 वर्षीय सविता सोए हुए थी। आधी रात को पति-पत्नी के बीच मारपीट होने लगी तो सविता और बबिता जाग गई। दोनों बालिकाओं के मुताबिक मम्मी-पापा के बीच झगड़ा हो रहा था। तभी पापा ने सिल-बट्टे का बट्टा उठाकर मां से सिर पर कई बार मारा।

chat bot
आपका साथी