बूंदाबांदी से बढ़ी सर्दी, आज से छा सकता है घना कोहरा

सुबह से रात तक बूंदाबांदी नहीं निकली धूप रात को सर्द हवा चलने से छूटी कंपकंपी पांच डिग्री सेल्सियस नीचे पहुंचा पारा

By JagranEdited By: Publish:Thu, 02 Dec 2021 07:40 PM (IST) Updated:Thu, 02 Dec 2021 07:40 PM (IST)
बूंदाबांदी से बढ़ी सर्दी, आज से छा सकता है घना कोहरा
बूंदाबांदी से बढ़ी सर्दी, आज से छा सकता है घना कोहरा

आगरा, जागरण संवाददाता। सुबह से ही बूंदाबांदी शुरू हो गई। गुरुवार को दिन भर रुक रुक कर बूंदाबांदी होती रही। इससे सर्दी बढ़ गई, धूप नहीं निकली। रात में सर्द हवा चलने से कंपकंपी छूटने लगी। तापमान सामान्य से पांच डिग्री सेल्सियस नीचे पहुंच गया। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि शुक्रवार से सुबह और रात में घना कोहरा छाएगा।

सुबह छह बजे से बूंदाबांदी शुरू हो गई। आठ बजे तक बूंदाबांदी हुई, इसके बाद बादल छा गए। पूरे दिन धूप नहीं निकली, सुबह का तापमान भी बढ़ गया। न्यूनतम तापमान सामान्य 9.7 डिग्री सेल्सियस से छह डिग्री सेल्सियस अधिक 15.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 10 बजे के बाद रुक रुक कर बारिश होती रही। शाम चार बजे के बाद बूंदाबांदी फिर शुरू हो गई। दयालबाग, कमला नगर, बल्केश्वर, भगवान टाकीज, अर्जुन नगर, सिकंदरा, ताजगंज सहित अधिकांश इलाकों में रात तक रुक रुक कर बारिश होती रही। इससे सर्दी और बढ़ गई। रात में बूंदाबांदी के साथ सर्द हवा चलने से कंपकंपी छूटने लगी। अधिकतम तापमान सामान्य 16.4 से पांच डिग्री सेल्सियस अधिक 21.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दृश्यता होगी कम, 10 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचेगा तापमान

मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि शुक्रवार से सुबह और रात में घना कोहरा छाएगा। इससे तापमान में भी गिरावट आएगी। आठ दिसंबर तक कोहरा छाएगा, इससे सुबह का तापमान 10 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। धूप निकलने पर ही टहलने जाएं

एसएन के टीबी एंड चेस्ट डिपार्टमेंट के अध्यक्ष डा. संतोष कुमार ने बताया कि दिसंबर में कोहरा छाया रहता है। कोहरे में सांस संबंधी बीमारियों से पीड़ित मरीज सुबह टहलने न जाएं, धूप निकलने पर ही घर से बाहर निकलें। कोहरे में प्रदूषण का स्तर बढ़ने से अस्थमा रोगियों को अटैक पड़ सकता है।

chat bot
आपका साथी